होमखेलसपा अधिवक्ताओं ने जलाई सीएम योगी की तस्वीर: मेरठ कचहरी में किया प्रदर्शन, अखिलेश यादव के आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर भड़के - Meerut News
खेल

सपा अधिवक्ताओं ने जलाई सीएम योगी की तस्वीर: मेरठ कचहरी में किया प्रदर्शन, अखिलेश यादव के आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर भड़के - Meerut News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Meerut - Meerut Court Protest | Akhilesh Yadav Poster Controversy Yogi Adityanath सपा अधिवक्ताओं ने जलाई सीएम योगी की तस्वीर:मेरठ कचहरी में किया प्रदर्शन, अखिलेश यादव के आपत्तिजनक प…

Dainik Bhaskar के अनुसार27 अगस्त 2026 को 01:27 pm बजे
सपा अधिवक्ताओं ने जलाई सीएम योगी की तस्वीर:  मेरठ कचहरी में किया प्रदर्शन, अखिलेश यादव के आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर भड़के - Meerut News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Meerut

- Meerut Court Protest | Akhilesh Yadav Poster Controversy Yogi Adityanath

सपा अधिवक्ताओं ने जलाई सीएम योगी की तस्वीर:मेरठ कचहरी में किया प्रदर्शन, अखिलेश यादव के आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर भड़के

- कॉपी लिंक

मेरठ में अधिवक्ताओं ने गुरुवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। सपा समर्थक अधिवक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब इन हरकतों पर उतर आई है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि खराब कर रही है। उनके गलत पोस्टर लगवा रही है।

मेरठ कचहरी में सपा समर्थक अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो हाथ में लेकर उसे जला भी दिया। इसके साथ ही राज्यपाल के नाम चिट्ठी भी भेजी। कहा कि इस प्रकार की सामग्री लोकतांत्रिक एवं राजनीतिक मर्यादाओं के प्रतिकूल है।

राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के विरुद्ध व्यक्तिगत, अपमानजनक, अश्लील अथवा अभद्र भाषा एवं आपत्तिजनक सामग्री का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक सदभाव के लिए उचित नहीं है ।

हार के डर से घबराई है भाजपा

राज्यपाल को लेटर भेजकर एक्शन करने की मांग उठाई उक्त पोस्टर-बैनरों के माध्यम से हमारे नेता अखिलेश यादव की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने का प्रयास किया गया है। ऐसी सामग्री से राजनीतिक वातावरण दूषित होने तथा जनपद में अनावश्यक तनाव एवं विवाद उत्पन्न होने की आशंका है।

महानगर अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल वर्मा, नेत्रपाल सिंह कोल, सचिव हितेश शर्मा समाजवादी अधिवक्ता सभा, नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

3 बार नहीं जल पाई तस्वीर

अधिवक्ताओं ने सीएम योगी के पोस्टर को पेट्रोल डालकर दो बार जलाने का प्रयास किया लेकिन वो जल नहीं पाई। सीएम योगी के पोस्टर में 3 बार आग लगाई दो बार की आग पूरे पोस्टर पर फैलकर बुझ गई, फिर तीसरी बार पोस्टर पर पेट्रोल डालकर आग लगाई गई। इसके बाद एक दरोगा ने पोस्टर को सपाइयों से वापस खींच लिया।

दरोगा ने जान पर खेलकर बचाई फोटो

वकील जब सीएम योगी की तस्वीर पर तीसरी बार आग लगाने मे ंसफल हो गए और तस्वीर जलने लगी अचानक वहां एक दरोगा पहुंच गए। युवा दरोगा ने आनन-फानन में फौरन अपने हाथ जलने की चिंता किए बिना तुरंत सपाइयों के हाथों से सीएम योगी की वो जलती हुई तस्वीर झपट ली। झपटकर फेंक दी। हालांकि तस्वीर पर आग बुरी तरह फैल चुकी थी। इसके बाद भी दरोगा उस आग को बुझाकर सीएम योगी की तस्वीर बचा ले गया। उसने अपने हाथ जलने की भी परवाह नहीं की और ड्यूटी निभाई।

राज्यपाल को भेजे पत्र में रखी मांगें 1. ऐसे सभी अशोभनीय एवं आपत्तिजनक पोस्टर-बैनरों को तत्काल हटवाने की कार्रवाई की जाए। 2. संबंधित स्थानों पर लगे पोस्टर-बैनरों की फोटो, वीडियो एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कराई जाए। 3. पोस्टर-बैनर लगाने वाले व्यक्तियों / संगठनों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधि के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाए। 4. भविष्य में इस प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री लगाए जाने की पुनरावृत्ति रोकने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएं । 5. जनपद में राजनीतिक एवं सामाजिक सौहार्द तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें