Lucknow News: टोल फ्री होते ही एक्सप्रेसवे पर दोगनुी से अधिक हुई वाहनों की संख्या
{"_id":"6a7489243d9e767ece0b2ecd","slug":"kanpur-expressway-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1863375-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टोल फ्री होते ही एक्सप्रेसवे पर दोगनुी से अधिक हुई व…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a7489243d9e767ece0b2ecd","slug":"kanpur-expressway-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1863375-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टोल फ्री होते ही एक्सप्रेसवे पर दोगनुी से अधिक हुई वाहनों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टोल फ्री होते ही एक्सप्रेसवे पर दोगनुी से अधिक हुई वाहनों की संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेशनल हाइवे व एलिवेटेड रोड के नीचे से गुजरने वाले वाहन भी एक्सप्रेसवे पहुंचे
एक्सप्रेसवे को पंखों से सुखाने की फोटो वायरल, सपा अध्यक्ष ने की शेयर
लखनऊ। कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल फ्री होते ही बृहस्पतिवार को वाहनों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई। औसतन प्रतिदिन जहां 8869 वाहन एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे, वहीं उनकी संख्या बढ़कर 20-22 हजार पहुंच गई। नेशनल हाइवे व एलिवेटेड रोड के नीचे से गुजरने वाले वाहन भी एक्सप्रेसवे पर बढ़ गए, जिससे ट्रैफिक अधिक रहा। इसमें ट्रकों व भारी वाहनों की संख्या अधिक रही।
4200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर तीन हफ्तों के अंदर कई बार सड़क धंसी। इससे एनएचएआई की राष्ट्रीय स्तर पर काफी किरकिरी हुई। मामले को लेकर बीते बुधवार को एनएचएआई प्रशासन ने परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा को हटा दिया। साथ ही निर्माण एजेंसी पीएनसी इंफ्रोटेक लिमिटेड को भी अयोग्य घोषित कर दिया। इसके अतिरिक्त एक्सप्रेसवे मरम्मत के दाैरान टोल फ्री कर दिया गया। इसका असर बृहस्पतिवार को देखने को मिला। एक्सप्रेसवे पर टोल फ्री होते ही वाहनों की संख्या बढ़ गई। जो वाहन नेशनल हाइवे से चल रहे थे, वे भी एक्सप्रेसवे के रास्ते आ गए। ऐसे ही एलिवेटेड रोड के नीचे से जाने वाले वाहन भी एक्सप्रेसवे पर सफर करते नजर आए। इससे एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बढ़ गया। सड़क मरम्मत के दाैरान डायवर्जन भी लागू किया गया है। इससे जाम की स्थिति भी पैदा हुई। हालांकि एनएचएआई व निर्माण एजेंसी स्टाफ माैके पर उपस्थित रहा, जिससे हालात सामान्य हो सके।
दोगुने से अधिक हो गए एक्सप्रेसवे पर वाहन
एनएचएआई से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीती 14 से 30 जुलाई के बीच एक्सप्रेसवे से कुल 133040 वाहन गुजरे। इसमें हेवी मशीनरी वाहन 8080, बस व ट्रक 7267, लाइट मोटर व्हीकल 2101, चार पहिया 115589 वाहन टोल से गुजरे। अधिकारियों के मुताबिक प्रतिदिन करीब 8869 वाहन गुजर रहे थे। जिनकी संख्या पांच अगस्त तक प्रतिदिन बढ़कर करीब 10 हजार पहुंच गई थी। लेकिन बृहस्पतिवार को टोलफ्री होते ही वाहनों की संख्या दोगुने से अधिक हो गई। यह 20 से 22 हजार पहुंच गई।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने शेयर की पंखों से एक्सप्रेसवे सुखाने की तस्वीर
कानपुर एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य चल रहा है। सड़क को पंखों से सुखाया जा रहा है। इसकी तस्वीर बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तस्वीर को साझा कर सरकार पर तंज भी कसा। उन्होंने लिखा कि ये है भाजपाई तरक्की की नई हवा...कुछ दिनों पहले ही जिसका उद्घाटन हुआ हो, उस सड़क को मरम्मत की जरूरत पड़ गई। मरम्मत को सुखाने के लिए पंखों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह हास्यास्पद है। उन्होंने सवाल भी उठाया कि जिस एक्सप्रेसवे का दम उखड़ने लगा है, उस पर चलने का जोखिम काैन उठाएगा? उन्होंने सवाल किया कि अटल प्रोगेसवे योजना में ही रहेगा या कभी बनेगी भी... या कागजों में बनकर उसका हिस्सा बांट हो चुका है। पंखों से एक्सप्रेसवे सुखाने को लेकर एनएचएआई अधिकारियों ने नाम न छापने पर बताया कि तारकोल को सुखाने के लिए कई बार पंखों का इस्तेमाल करना पड़ता है। साथ ही मजदूरों की सुविधा के लिए भी पंखे लगाए गए। हालांकि सपा अध्यक्ष के ट्विट के बाद एनएचएआई की भरपूर किरकिरी हुई।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन