होमदेश-दुनियालखनऊ में आज बारिश का येलो अलर्ट: तड़के झमाझम बरसे बादल, सुबह से बादल छाए; मानसून का कोटा लगभग पूरा - Lucknow News
देश-दुनिया

लखनऊ में आज बारिश का येलो अलर्ट: तड़के झमाझम बरसे बादल, सुबह से बादल छाए; मानसून का कोटा लगभग पूरा - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Yellow Alert For Rain; Monsoon Rainfall Data लखनऊ में आज बारिश का येलो अलर्ट:तड़के झमाझम बरसे बादल, सुबह से बादल छाए; मानसून का कोटा लगभग पूरा - क…

Dainik Bhaskar के अनुसार30 अगस्त 2026 को 02:31 am बजे
लखनऊ में आज बारिश का येलो अलर्ट:  तड़के झमाझम बरसे बादल, सुबह से बादल छाए; मानसून का कोटा लगभग पूरा - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Weather Update | Yellow Alert For Rain; Monsoon Rainfall Data

लखनऊ में आज बारिश का येलो अलर्ट:तड़के झमाझम बरसे बादल, सुबह से बादल छाए; मानसून का कोटा लगभग पूरा

- कॉपी लिंक

लखनऊ में तड़के करीब 4 बजे झमाझम बारिश हुई। उसके बाद से काले बादल छाए हुए हैं। सुबह धूप नहीं निकली। आज रविवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस सीजन में बारिश का कोटा लगभग पूरा हो गया है। अब तक कुल 500.1 मिमी बारिश हो चुकी है और कोटा 507.2 मिमी है।

पूरे प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह मेहरबान होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो अगले दो दिनों में और मजबूत होकर उड़ीसा और पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ेगा। इससे लखनऊ समेत लगभग पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

आज 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तापमान

आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा है। अधिकतम आर्द्रता 96 और न्यूनतम 73 फीसदी दर्ज हुई।

अभी पूर्वी यूपी में बारिश, पश्चिम तक पहुंचेगा सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा का एक चक्रवाती सिस्टम भी बना हुआ है, जिससे मानसून की हवाएं तेज हो गई हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिलहाल रुक-रुक कर हो रही मध्यम से तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

1 सितंबर से मानसून का यह सिस्टम पश्चिमी यूपी तक पहुंच जाएगा, जिससे वहां भी तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों को जलभराव और आकाशीय बिजली से सावधान रहने की सलाह दी है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें