Lucknow News: लखनऊ से कानपुर का बस किराया 22 रुपये बढ़ा
{"_id":"6aa861d050bdfb2c440395e0","slug":"bus-fare-from-lucknow-to-kanpur-increased-by-22-lucknow-news-c-13-lko1010-1920306-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ से कानपुर का बस किर…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6aa861d050bdfb2c440395e0","slug":"bus-fare-from-lucknow-to-kanpur-increased-by-22-lucknow-news-c-13-lko1010-1920306-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ से कानपुर का बस किराया 22 रुपये बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ से कानपुर का बस किराया 22 रुपये बढ़ा
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ पुल की मरम्मत के कारण डायवर्जन लागू किया है। इसके कारण लखनऊ से कानपुर आने वाली रोडवेज बसों को 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इसके चलते आलमबाग से झकरकटी बस अड्डे तक के किराये में 22 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके चलते किराया 123 रुपये से बढ़कर 145 रुपये हो गया है।
पहले लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे से कानपुर के झकरकटी बस अड्डे तक बसें जाजमऊ पुल के रास्ते आती थीं। इस मार्ग से दोनों बस अड्डों के बीच की दूरी करीब 84 किलोमीटर थी। यात्रियों को 123 रुपये किराया देना पड़ता था। अब जाजमऊ पुल की मरम्मत के चलते लागू डायवर्जन के तहत बसें अब आजाद मार्ग से सरैया क्रासिंग, ट्रांसगंगा सिटी, गंगा बैराज और गुरुदेव पैलेस होते हुए जीटी रोड से झकरकटी बस अड्डे पहुंच रही हैं। इस वैकल्पिक मार्ग से दूरी बढ़कर करीब 99 किलोमीटर हो गई है।
इस बदलाव का सीधा असर लखनऊ से कानपुर आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। खासकर रोजाना नौकरी, कारोबार और अन्य जरूरी कामों के लिए दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले लोगों को अब अधिक किराया देना होगा। रोडवेज झकरकटी बस अड्डे के एआरएम पंकज तिवारी ने बताया कि 15 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करने के कारण किराये में 22 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
--
लखनऊ डिपो सर्वे के बाद बढ़ाएगा किराया
लखनऊ। लखनऊ डिपो भी लखनऊ-कानपुर मार्ग पर बस किराये में वृद्धि पर विचार कर रहा है। यह बढ़ोतरी अतिरिक्त दूरी तय करने के कारण होगी। रोडवेज प्रशासन जल्द ही इस संबंध में एक सर्वे कराएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि जाजमऊ के पुराने गंगा पुल पर मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। इस कारण 13 दिसंबर तक भारी वाहनों और रोडवेज बसों का आवागमन प्रतिबंधित है। लखनऊ से कानपुर जाने वाली बसें अब उन्नाव के गदनखेड़ा चौराहे से रायबरेली रोड होकर जाएंगी। इससे लखनऊ-कानपुर की दूरी 90 किलोमीटर से बढ़कर 150 किलोमीटर हो जाएगी। यात्रियों को करीब 60 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा। दूरी बढ़ने से बस के किराये में लगभग 80 रुपये तक की वृद्धि हो सकती है। सर्वे के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन