होमशिक्षा-करियरलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर बेहाल! उखड़ी सड़क, धंसा डामर और डिवाइडर में दरार
शिक्षा-करियर

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर बेहाल! उखड़ी सड़क, धंसा डामर और डिवाइडर में दरार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर बेहाल! उखड़ी सड़क, धंसा डामर और डिवाइडर में दरार लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद कई जगह डामर उखड़ गया और सड़क धंस गई. शिवपुरा टोल के पास डिवाइडर में दरारें आईं. मरम्मत के बावजूद निर्मा…

ABP News के अनुसार23 अगस्त 2026 को 07:55 am बजे
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर बेहाल! उखड़ी सड़क, धंसा डामर और डिवाइडर में दरार

सौजन्य से:- ABP News

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर बेहाल! उखड़ी सड़क, धंसा डामर और डिवाइडर में दरार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद कई जगह डामर उखड़ गया और सड़क धंस गई. शिवपुरा टोल के पास डिवाइडर में दरारें आईं. मरम्मत के बावजूद निर्माण गुणवत्ता पर सवाल हैं.

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड पर बारिश के बाद सड़क की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. सैनिक स्कूल से सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र के बीच करीब आधा दर्जन जगहों पर सड़क की डामर की परत उखड़ गई है. इससे गिट्टियां बाहर निकल आई हैं और कई स्थानों पर छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं.

बारिश के दौरान एक्सप्रेसवे के कई हिस्सों में सड़क धंसने की समस्या भी सामने आई है. कार्यदायी संस्था की पेट्रोलिंग टीम ने प्रभावित हिस्सों में मरम्मत का काम शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें- आरक्षण सुधार आंदोलन पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

20 मीटर सड़क धंसी, तुरंत शुरू हुई मरम्मत

लखनऊ-कानपुर लेन में किमी 65.4 और 65.5 के बीच करीब 20 मीटर सड़क दबने की जानकारी सामने आई. सूचना मिलने के बाद कार्यदायी संस्था की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का काम शुरू कराया. इसी तरह किमी 67 के पास करीब 300 मीटर सड़क दब गई थी. इसकी मरम्मत शनिवार तक पूरी कर ली गई, हालांकि प्रभावित हिस्से पर अभी यातायात शुरू नहीं किया गया है.

300 मीटर हिस्से की मरम्मत, फिर भी यातायात बंद

किमी 69.8 पर बंदूखेड़ा के पास भी बारिश के कारण सड़क की मिट्टी धंसने की स्थिति सामने आई है. वहीं चिरैया नाला के पास कराया गया प्रोटेक्शन वर्क भी बारिश में धंस गया. लगातार बारिश के बीच सड़क के अलग-अलग हिस्सों में इस तरह की समस्याएं सामने आने से एक्सप्रेसवे के निर्माण और रखरखाव की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि संबंधित एजेंसी की ओर से प्रभावित हिस्सों में मरम्मत का काम कराया जा रहा है.

शिवपुरा टोल प्लाजा के पास डिवाइडर में बड़ी दरारें

शिवपुरा टोल प्लाजा के पास एलिवेटेड रोड के डिवाइडर में बड़ी-बड़ी दरारें दिखाई दी हैं. कानपुर से लखनऊ जाने वाली पटरी का डिवाइडर टूट गया है. इसके अलावा रैंप का एक हिस्सा भी बारिश के दौरान धंसने लगा है. बताया जा रहा है कि निर्माण के करीब एक महीने के भीतर ही डिवाइडर और रैंप में इस तरह की खामियां सामने आने लगी हैं. इससे निर्माण गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

सड़क पर निकली गिट्टियां, बढ़ सकता है हादसे का खतरा

एलिवेटेड रोड की डामर की परत उखड़ने के बाद सड़क पर गिट्टियां बाहर निकल आई हैं. कई जगहों पर छोटे-बड़े गड्ढे भी बन गए हैं. लगातार वाहनों के गुजरने से इन गड्ढों के और बड़ा होने की आशंका है. बारिश के दौरान सड़क धंसने, डामर उखड़ने और डिवाइडर में दरारें आने की घटनाओं ने एक्सप्रेसवे की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे में जरूरी है कि प्रभावित हिस्सों की सिर्फ अस्थायी मरम्मत के बजाय निर्माण गुणवत्ता की भी जांच की जाए, ताकि आने वाले समय में यात्रियों को परेशानी और दुर्घटना का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें- अमरोहा में बाढ़ का खतरा, कई गावों में घुसा पानी; DM ने लिया जायजा

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें