होम›शिक्षा-करियर›यूपी बोर्ड कर्मचारी संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के चार दावेदार
शिक्षा-करियर

यूपी बोर्ड कर्मचारी संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के चार दावेदार

यूपी बोर्ड कर्मचारी संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के चार दावेदार हिन्दुस्तान, प्रयागराज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के कार्णिक संघ में प्रांतीय अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव होने जा रहा है। नामांकन की अंतिम तिथि मंगलवा…

Hindustan के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 07:04 am बजे
यूपी बोर्ड कर्मचारी संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के चार दावेदार

सौजन्य से:- Hindustan

यूपी बोर्ड कर्मचारी संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के चार दावेदार

हिन्दुस्तान, प्रयागराज

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के कार्णिक संघ में प्रांतीय अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव होने जा रहा है। नामांकन की अंतिम तिथि मंगलवार है। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार हैं, जबकि महामंत्री पद पर जंग बहादुर और राजेश कुमार पाल के बीच सीधा मुकाबला है। मतदान 22 अक्टूबर को होगा।

यूपी बोर्ड कर्मचारी संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के चार दावेदार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्णिक संघ में प्रांतीय अध्यक्ष और प्रांतीय महामंत्री का चुनाव यूपी बोर्ड मुख्यालय और पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों (प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, बरेली और गोरखपुर) के 522 कर्मचारी (422 पुरुष व 80 महिला) करेंगे। नामांकन की अंतिम तिथि मंगलवार तक अध्यक्ष पद चार कर्मचारियों मान सिंह (निवर्तमान अध्यक्ष), गोपाल खरवार, सर्वेश मिश्रा और अभिषेक त्रिपाठी ने दावेदारी की है। वहीं महामंत्री पद पर सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। महामंत्री पद के लिए जंग बहादुर और राजेश कुमार पाल ने नामांकन किया है। आठ अक्तूबर को नामांकन वापसी, नौ को नामांकन फार्म की जांच के बाद उसी दिन वैध प्रत्याशियों की अन्तिम सूची प्रकाशित हो जाएगी।

मतदान 22 अक्तूबर को होगा और मतगणना 23 अक्तूबर को कराई जाएगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें