लखनऊ में LDA का अब तक सबसे महंगा और लग्जरी अपार्टमेंट, जल्द खुलेगी बुकिंग; जानें डिटेल
लखनऊ में LDA का अब तक सबसे महंगा और लग्जरी अपार्टमेंट, जल्द खुलेगी बुकिंग; जानें डिटेल यह लखनऊ विकास प्राधिकरण का अब तक का सबसे ऊंचा अपार्टमेंट होगा। इसकी ऊंचाई करीब 90 मीटर रखी गई है, जो 30 मंजिल से अधिक होगी। पहले योजन…

सौजन्य से:- Hindustan
लखनऊ में LDA का अब तक सबसे महंगा और लग्जरी अपार्टमेंट, जल्द खुलेगी बुकिंग; जानें डिटेल
यह लखनऊ विकास प्राधिकरण का अब तक का सबसे ऊंचा अपार्टमेंट होगा। इसकी ऊंचाई करीब 90 मीटर रखी गई है, जो 30 मंजिल से अधिक होगी। पहले योजना में 3 ब्लॉक प्रस्तावित थे। नई लोकेशन पर एक अतिरिक्त ब्लॉक जोड़ा जाएगा। इससे करीब 150 फ्लैट और बन सकेंगे। एलडीए जल्द ही बुकिंग प्रक्रिया शुरू करेगा।
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का अब तक का सबसे महंगा और लग्जरी अपार्टमेंट अब चक गंजरिया सिटी (सीजी सिटी) में बनाया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने परियोजना को नई जगह पर विकसित करने की मंजूरी दे दी है। पहले यह परियोजना गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-7 में नर्मदा अपार्टमेंट के नाम से प्रस्तावित थी, लेकिन जमीन विवाद के कारण वहां निर्माण आगे नहीं बढ़ सका। इसकी वजह से इसके स्थान में परिवर्तन का फैसला हुआ है। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा है कि आने वाले दिनों में इसकी बुकिंग खोली जाएगी।
90 मीटर ऊंची होगी इमारत
एलडीए के अनुसार यह प्राधिकरण का अब तक का सबसे ऊंचा अपार्टमेंट होगा। इसकी ऊंचाई करीब 90 मीटर रखी गई है, जो 30 मंजिल से अधिक होगी। परियोजना के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा।
बढ़ेगा प्रोजेक्ट का आकार
पहले योजना में तीन ब्लॉक प्रस्तावित थे, लेकिन नई लोकेशन पर एक अतिरिक्त ब्लॉक जोड़ा जाएगा। इससे करीब 150 फ्लैट और बन सकेंगे। एलडीए जल्द ही नए सिरे से विज्ञापन जारी कर बुकिंग प्रक्रिया शुरू करेगा। लंबे समय से परियोजना पर अनिश्चितता बनी हुई थी, लेकिन नई जगह मंजूरी मिलने के बाद एलडीए ने निर्माण को लेकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
विधायकों और अफसरों ने कराई थी बुकिंग
परियोजना में बड़ी संख्या में आईएएस, आईपीएस अधिकारियों, विधायकों और कारोबारियों ने बुकिंग कराई थी। अब नई लोकेशन इकाना स्टेडियम के पास है। यहां फीनिक्स पलासियो और अन्य प्रमुख सुविधाओं के करीब होने से फ्लैटों की मांग और बढ़ने की उम्मीद है।
पहले चरण में 300 फ्लैटों के लिए उमड़ी थी भीड़
एलडीए ने नर्मदा अपार्टमेंट योजना के लिए 24 जनवरी से 30 फरवरी 2026 तक पंजीकरण खोले थे। करीब 300 फ्लैटों के लिए साढ़े सात सौ से अधिक आवेदन आए थे। 2100 वर्गफुट के तीन बेडरूम प्लस सर्वेंट रूम वाले फ्लैट की बेस कीमत 1.41 करोड़ रुपये तय की गई थी। फ्रीहोल्ड और अन्य शुल्क जोड़ने पर इसकी कीमत करीब पौने दो करोड़ रुपये पहुंचती है। वहीं 12 पेंटहाउस की बेस कीमत 2.80 करोड़ रुपये निर्धारित की गई थी।
क्या बोले एलडीए उपाध्यक्ष
एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि नर्मदा अपार्टमेंट अब सीजी सिटी में बनेगा। इसके निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। नए प्रस्तावित स्थल की लोकेशन पहले से अच्छा है। एक और नया टावर बनाने के लिए यहां जमीन मिल गई है। नए टावर में करीब 150 और फ्लैट बनेंगे। इनके लिए आने वाले दिनों में बुकिंग खोली जाएगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


