यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा? 20 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की भी चेतावनी - up rain alert heavy downpour and storms in 20 districts
यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा? 20 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की भी चेतावनी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है, जिसमें 20 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश और जलभराव का अलर्ट…

सौजन्य से:- Jagran
यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा? 20 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की भी चेतावनी
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है, जिसमें 20 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश और जलभराव का अलर्ट है।
HighLights
- उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।
- तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
- अक्टूबर के पहले सप्ताह से मानसून की विदाई शुरू होगी।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों का फिर बारिश का दौर जारी है। वहीं, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके साथ ही, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से सटे इलाकों में बने डिप्रेशन के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है।
आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और जलभराव से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में यूपी के कई जिलों में 21 सेमी या उससे अधिक बारिश दर्ज की गई।
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है।
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
राजधानी में शुक्रवार शाम छह बजे तक 86.6 मिमी बारिश हुई। करीब 40 जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
जबकि, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और बदायूं में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का असर रविवार तक बने रहने की संभावना है। सोमवार से मौसम में सुधार शुरू हो सकता है और धूप निकलने के आसार हैं। अक्टूबर के पहले सप्ताह से प्रदेश में मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू होगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश! लखनऊ समेत इन जिलों में Heavy Rain और तूफान का अलर्ट

Weather Today: गोरखपुर में बारिश ने शांत की पूर्वांचल की गर्मी, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड - gorakhpur rain cools purvanchal breaks 19year temperature record

यूपी में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपके जिले का नाम तो नहीं


