कानपुर: उन्नाव से नहीं मिली रूट डायवर्जन की अनुमति, जाजमऊ गंगा पुल मरम्मत कार्य अटका, अधिकारियों में मंथन जारी
कानपुर: उन्नाव से नहीं मिली रूट डायवर्जन की अनुमति, जाजमऊ गंगा पुल मरम्मत कार्य अटका, अधिकारियों में मंथन जारी Kanpur News: उन्नाव जिला प्रशासन से रूट डायवर्जन की अनुमति न मिलने के कारण जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत का प्रस्त…

सौजन्य से:- Amar Ujala
कानपुर: उन्नाव से नहीं मिली रूट डायवर्जन की अनुमति, जाजमऊ गंगा पुल मरम्मत कार्य अटका, अधिकारियों में मंथन जारी
Kanpur News: उन्नाव जिला प्रशासन से रूट डायवर्जन की अनुमति न मिलने के कारण जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत का प्रस्तावित तीन-माह का ब्लॉक सात दिन के लिए टल गया है। सरैया रेलवे ओवरब्रिज का काम अभी पूरा नहीं हुआ है, जिसके चलते सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी ने सात दिन का समय मांगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
उन्नाव जिला प्रशासन से रूट डायवर्जन की अनुमति न मिलने के कारण जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत का प्रस्तावित तीन माह का ब्लॉक सात दिन टल गया है। सरैया रेलवे ओवरब्रिज का काम पूरा न होने से फिलहाल डायवर्जन लागू नहीं हो सकेगा। सोमवार को एनएचआई अधिकारियों ने उन्नाव डीएम और एसपी के साथ बैठक की।
सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी बक्सर के अधिकारियों ने सरैया पुल का काम पूरा नहीं होने की बात कहते हुए सात दिन का समय मांगा है। अब इसके बाद डायवर्जन पर फैसला होने की उम्मीद है। एनएचआई लखनऊ से कानपुर की ओर आने वाले करीब 700 मीटर लंबे जाजमऊ गंगा पुल की बेयरिंग बदलवाने का काम शुरू कराने जा रहा है। इसके लिए तीन माह का रूट डायवर्जन प्रस्तावित है।
सात दिन बाद फैसला होगा
मरम्मत के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए योजना तैयार की गई है। महाराष्ट्र की रीहैवलीटेशन इंजीनियरिंग कंपनी को काम 5.60 करोड़ रुपये में 11 अप्रैल को दिया गया था। डायवर्जन में देरी से कंपनी की समय सीमा भी बढ़ सकती है। एनएचआई के परियोजना निदेशक पंकज यादव ने बताया कि सरैया पुल का काम पूरा न होने से डायवर्जन पर सहमति नहीं बन सकी। सात दिन बाद फैसला होगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


