Kanpur News: लखनऊ फॉल्कंस से हारकर कानपुर सुपरस्टार प्लेऑफ से बाहर
{"_id":"6a95e69b120733773e040e50","slug":"kanpur-superstars-eliminated-from-playoffs-after-loss-to-lucknow-falcons-kanpur-news-c-362-1-ka11003-155466-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News:…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a95e69b120733773e040e50","slug":"kanpur-superstars-eliminated-from-playoffs-after-loss-to-lucknow-falcons-kanpur-news-c-362-1-ka11003-155466-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लखनऊ फॉल्कंस से हारकर कानपुर सुपरस्टार प्लेऑफ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लखनऊ फॉल्कंस से हारकर कानपुर सुपरस्टार प्लेऑफ से बाहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। कानपुर सुपरस्टार बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ-लुइस-स्टर्न (डीएलएस) नियम के आधार पर लखनऊ से 13 रन से हारकर यूपी टी-20 के प्लेऑफ से बाहर हो गई। ग्रीनपार्क स्टेडियम में सोमवार की शाम को हुए मुकाबले में लखनऊ ने पांच विकेट पर 160 रन का स्कोर बनाया था, जवाब में बारिश से पहले कानपुर की टीम 10 ओवर में चार विकेट पर 68 रन ही बना सकी।
टॉस जीतकर कानपुर ने पहले गेंदबाजी चुनी। लखनऊ के यशु प्रधान और हिमांशु सिंह ने पहले विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। 7.1 ओवर में शक्ति वर्मा ने यशु को 40 रन पर बोल्ड किया। आराध्य यादव चार रन बनाकर शुभम मिश्रा की गेंद पर सत्यम संधू को कैच दे बैठे। हिमांशु 43 रन पर शुभम की गेंद पर यशोवर्द्धन सिंह के हाथों लपके गए। अजीत वर्मा (3) और कृतज्ञ कुमार सिंह (14) भी जल्दी पवेलियन लौट गए। अंतिम ओवरों में प्रियम गर्ग ने नाबाद 32 और विपरज निगम ने नाबाद 18 रन बनाकर लखनऊ का स्कोर 20 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन पहुंचाया।
जवाब में कानपुर की खराब शुरुआत हुई। प्रियांशु पांडेय बिना खाता खोले आउट हुए। अभिषेक पांडेय (10) और कप्तान आदर्श सिंह (11) के विकेट भी जल्दी गिर गए। 46 रन पर चौथा विकेट गंवाने के बाद समीर रिजवी से उम्मीद थी, लेकिन वह 17 रन बनाकर बोल्ड हो गए।
विज्ञापन
10 ओवर में कानपुर ने चार विकेट पर 68 रन बनाए थे। यशोवर्द्धन 18 और सत्यम संधू छह रन पर नाबाद थे, तभी बारिश से खेल रुक गया। मुकाबला शुरू नहीं हो सका और डीएलएस के आधार पर लखनऊ के पक्ष में फैसला आया। कानपुर का एक मैच शेष है, लेकिन नौ मैचों में चार अंक होने से वह अब क्वालिफाई नहीं कर सकेगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: नदी सभ्यताओं व विरासत संरक्षण पर लखनऊ में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

प्रदेशीय जूडो में गोरखपुर ने जीते पांच पदक

UP Farmers Loan Scheme: यूपी के किसानों को 6 लाख तक का लोन, ऐसे उठाएं लाभ; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया