कानपुर में बहन की प्रताड़ना से तंग आकर आईटी पेशेवर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खुलासा - kanpur mans suicide note blames sister in property dispute
कानपुर में बहन की प्रताड़ना से तंग आकर आईटी पेशेवर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खुलासा कानपुर के कृष्णापुरम में एक आईटी पेशेवर रवि दीक्षित ने अपनी बड़ी बहन पर संपत्ति विवाद को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आत्…

सौजन्य से:- Jagran
कानपुर में बहन की प्रताड़ना से तंग आकर आईटी पेशेवर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खुलासा
कानपुर के कृष्णापुरम में एक आईटी पेशेवर रवि दीक्षित ने अपनी बड़ी बहन पर संपत्ति विवाद को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें बहन छवि मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया गया है, और जांच जारी है।
HighLights
- आईटी पेशेवर रवि दीक्षित ने कानपुर में की आत्महत्या।
- बड़ी बहन पर संपत्ति विवाद में प्रताड़ना का आरोप।
- पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के कृष्णापुरम में एक युवक ने बड़ी बहन की प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक आईटी सेक्टर में वर्क फ्रॉम होम काम करते थे। घटना के पीछे की वजह प्रॉपर्टी का विवाद आई है। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है।
चकेरी के कृष्णापुरम निवासी 38 वर्षीय रवि रवि दीक्षित आईटी सेक्टर एनटीटी कंपनी में वर्क फ्रॉम होम काम करते थे। मृतक रवि की पत्नी ज्योति दीक्षित के अनुसार, शुक्रवार सुबह सुबह रवि ने घर के बाहर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। इस दौरान वह घर के कामकाज में व्यस्त थीं। वहां पहुंचने पर देखा तो वह दंग रह गई।
इसपर उन्होंने शोर मचाया , इसपर पड़ोसी समेत पास ही रहने वाली छोटी बहन और बहनोई पहुंचे। इसके बाद उन्हें चद्दर पर लगे फंदे से नीचे उतारकर रामादेवी स्टेट टोरस हास्पिटल ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद करीब साढ़े 10 बजे डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद स्वजन शव लेकर घर पहुंचे।
मौके पर जुटे लोग। जागरण
प्ले पुलिस अमरता के पास एक सुसाइड नोट लिखा है जिस पर उन्होंने अपनी बड़ी बहन छवि मिश्रा पर प्रॉपर्टी के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल से चद्दर माता की मोबाइल फोन के अलावा सुसाइड नोट को कब्जे में लिया है इसके बाद यहां पहुंची फोरेंसिक टीम पहुंची।
यहां रोटी बिलखती पत्नी ज्योति दीक्षित ने बड़ी नजर पर प्रसारित कर उनका परिवार बर्बाद करने की बात कही ।उन्होंने कहा ही नहीं उन्हें हर हाल में सजा मिलनी चाहिए। मामले में कृष्ण नगर चौकी प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि माता के पास से सुसाइड नोट मिला है उसकी हैंडराइटिंग में मिलान किया जाएगा। साथियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर की दूसरी अमृत भारत को भी हरी झंडी, 28 से चलेगी बांद्रा तक
वही भाई की मौत की खबर पाकर बड़ी बहन अपने पति के साथ घर पहुंची लेकिन कुछ देर रुकने के बाद वह दोनों वहां से चले गए। हालांकि उन्होंने आरोप पर कुछ नहीं कहा। वही रिश्तेदारों ने भी बड़ी बहन पर लंबे समय से प्रताड़ित करने की बात स्वीकारी है ।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

गोरखपुर में पिता की मौत होने पर गांव गया परिवार, ताला तोड़ नकदी व गहने ले गए चोर - gorakhpur thieves rob bank managers house after fathers death

लखनऊ में राजमिस्त्री की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी हिरासत में

कैसे मानस ने लखनऊ हत्याकांड को दिया अंजाम? दिव्या मिश्रा के कत्ल की खौफनाक कहानी, चश्मदीद की जुबानी


