गोरखपुर में पिता की मौत होने पर गांव गया परिवार, ताला तोड़ नकदी व गहने ले गए चोर - gorakhpur thieves rob bank managers house after fathers death
गोरखपुर में पिता की मौत होने पर गांव गया परिवार, ताला तोड़ नकदी व गहने ले गए चोर गोरखपुर में एक बैंककर्मी के घर में चोरी हो गई, जब परिवार पिता की मृत्यु के बाद गांव गया था। चोरों ने ताला तोड़कर 1.60 लाख रुपये नकद और गहने…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर में पिता की मौत होने पर गांव गया परिवार, ताला तोड़ नकदी व गहने ले गए चोर
गोरखपुर में एक बैंककर्मी के घर में चोरी हो गई, जब परिवार पिता की मृत्यु के बाद गांव गया था। चोरों ने ताला तोड़कर 1.60 लाख रुपये नकद और गहने चुरा लिए, जिनकी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है।
HighLights
- पिता की मौत के बाद परिवार गांव गया था।
- चोरों ने ताला तोड़कर नकदी, गहने चुराए।
- सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई चोरों की करतूत।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पिता की मौत के बाद परिवार के लोग गांव गए थे। शहर में बंद घर का ताला तोड़कर चोर नकदी,गहने उठा ले गए। गुरुवार सुबह पड़ोसियों के सूचना पर पहुंचे बैंककर्मी ने रामगढ़ताल थाना पुलिस को सूचना दी। गेट पर लगे सीसी कैमरे में चोरों की करतूत कैद है। फुटेज की मदद से पुलिस पहचान की कोशिश में जुटी है।
रामगढ़ताल क्षेत्र के आजादनगर स्थित फुलवरिया में निजी बैंक के उप शाखा प्रबंधक इंद्रमोहन सिंह का मकान है। तीन दिन पहले उनके पिता की मौत हो गई इसके बाद इसके बाद परिवार के सभी लोग संतकबीरनगर के धनघटा स्थित बरपरवा गांव चले गए।
गुरुवार की भोर में बाइक सवार तीन चोर पहुंचे जो गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। करीब आधे घंटे तक कमरों में रखी आलमारी तोड़कर उसमें रखे 1.60 लाख रुपये नकद व गहने समेट लिए।इसके बाद गेट बंद कर बाइक से फरार हो गए।
गुरुवार सुबह आठ बजे पड़ोसियों ने घर का गेट टूटा देख इंद्रमोहन को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर वह गांव से गोरखपुर पहुंचे और रामगढ़ताल थाना पुलिस को सूचना दी।सीसी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पर्दाफाश करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के 1362 इलाकों में 1224 विवादों को लेकर लग रहा चौपाल, बड़े अपराधों पर ब्रेक लगाने की तैयारी
एक निगरानी करता रहा, दो अंदर घुसे
सीसी कैमरे की फुटेज में तीनों चोर बाइक से घर के पास पहुंचते दिख रहे हैं। एक चोर बाहर रहकर निगरानी करता रहा, जबकि उसके दो साथी गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुए। दोनों के हाथ में नुकीले हथियार भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, चोर करीब आधे घंटे तक घर के अंदर रहे। इसके बाद सामान लेकर बाइक से फरार हो गए।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ के मोहनलालगंज में डॉन बॉस्को बाल गृह से ताला तोड़कर भागे दो किशोर, रात में तीन बजे फरार - two minor students escaped from don bosco children home in lucknow

'पहले 'P' से पिछड़ा बताया फिर पंडित बताया, किसी दिन पाकिस्तान भी बता देंगे', सीएम योगी का अखिलेश पर हमला

'बीजेपी को फायदा पहुंचा रहे इमरान मसूद': सपा ज्वाइन करने के बाद दामाद शयान मसूद बोले-भाजपा को हराने के लिए अखिलेश के अलावा कोई रास्ता नहीं - Saharanpur News


