कैसे मानस ने लखनऊ हत्याकांड को दिया अंजाम? दिव्या मिश्रा के कत्ल की खौफनाक कहानी, चश्मदीद की जुबानी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रोंगटे खड़े कर देने वाला दोहरा हत्याकांड और खुदकुशी का मामला सामने आया है. यहां भारतीय स्टेट बैंक (SBI…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रोंगटे खड़े कर देने वाला दोहरा हत्याकांड और खुदकुशी का मामला सामने आया है. यहां भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक फील्ड ऑफिसर ने पूरी प्लानिंग के साथ पहले अपनी बैंक मैनेजर पत्नी की सरेआम गोली मारकर हत्या की. इसके बाद घर पहुंचकर तेज आवाज में टीवी पर हनुमान चालीसा चलाई, अपनी मानसिक रूप से बीमार बहन को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया. दिल दहला देने वाली इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. आइये जानते हैं चश्मदीद ने क्या बताया...
वारदात गुरुवार दोपहर करीब 12:05 बजे की है. एसबीआई में फील्ड ऑफिसर मानस बाजपेयी (35) कार से गोमती नगर स्थित ICICI बैंक पहुंचा. उसने बैंक में असिस्टेंट मैनेजर और रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर तैनात अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा (33) को फोन करके बाहर बुलाया. बैंक के गेट पर दोनों के बीच चंद मिनट बात हुई और फिर मानस ने रिवॉल्वर निकालकर दिव्या पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, हमला इतना वहशियाना था कि पहली गोली मारने के बाद आरोपी ने रिवॉल्वर की बट से दिव्या के चेहरे और सिर पर कई वार किए. इसके बाद दूसरी रिवॉल्वर निकालकर दोबारा फायर किया. मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे. लहुलूहान दिव्या को वहीं छोड़कर मानस सीधे अपनी कार से करीब 2 किलोमीटर दूर हुसड़िया स्थित किराए के मकान पर पहुंच गया.
Advertisement
दोपहर करीब 12:30 बजे घर पहुंचे मानस का शरीर पसीने से भीगा हुआ था. उसने कमरे में दाखिल होते ही दरवाजा अंदर से बंद किया और टीवी पर फुल वॉल्यूम में हनुमान चालीसा चला दी, ताकि गोलियों की आवाज बाहर न जा सके. इसके बाद उसने अपनी 28 वर्षीय मानसिक बीमार बहन शीबा की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसी पिस्तौल से खुद की कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी. मानस के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और उसे डर था कि उसके जाने के बाद बीमार बहन का ख्याल कौन रखेगा.
दिव्या और मानस की शादी 2018 में हुई थी. दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, जिसके चलते दिव्या ने करीब एक साल पहले कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी थी. दोनों के बीच मेडिएशन चल रहा था और 21 अगस्त को मामले में कोर्ट की तारीख तय थी. लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले मानस ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया. दिव्या पति से अलग अपने मायके और फिर पारा स्थित अपने नए मकान में रह रही थी.
वारदात के बाद दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक कर देने वाला पोस्ट किया. प्रज्ञा मिश्रा ने लिखा कि काश हम आज पूर्णागिरि घूमने चले गए होते. उसका साइको पति 2 रिवॉल्वर के साथ ऑटो से रेकी करने लगा. जब वह बैंक लौटी, तो गेट पर उसके पति ने पहली रिवॉल्वर से गोली चलाई. फिर रिवॉल्वर की बट से चेहरे और सिर पर कई वार किए. पास के सब लोग जान बचाकर भाग गए. फिर दूसरा रिवॉल्वर निकाला और उससे फायर किया.
Advertisement
दिव्या को पहले से ही अनहोनी का अंदेशा था और उसने अपने करीबियों से जान का खतरा जताया था. दिव्या अपने मासूम भतीजे के सितंबर में आने वाले जन्मदिन के लिए जंगल थीम पर एक खास सरप्राइज पार्टी प्लान कर रही थी. वह अपने भतीजे के लिए तोहफे और खुशियां जुटाने में लगी थी, लेकिन किसे पता था कि उसकी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक अंत हो जाएगा. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ के मोहनलालगंज में डॉन बॉस्को बाल गृह से ताला तोड़कर भागे दो किशोर, रात में तीन बजे फरार - two minor students escaped from don bosco children home in lucknow

'पहले 'P' से पिछड़ा बताया फिर पंडित बताया, किसी दिन पाकिस्तान भी बता देंगे', सीएम योगी का अखिलेश पर हमला

'बीजेपी को फायदा पहुंचा रहे इमरान मसूद': सपा ज्वाइन करने के बाद दामाद शयान मसूद बोले-भाजपा को हराने के लिए अखिलेश के अलावा कोई रास्ता नहीं - Saharanpur News


