होमक्राइमलखनऊ में राजमिस्त्री की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी हिरासत में
क्राइम

लखनऊ में राजमिस्त्री की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी हिरासत में

लखनऊ में राजमिस्त्री की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी हिरासत में सरोजिनी नगर थानाक्षेत्र का मामला, पुलिस मामले की जांच में जुटी. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 21, 2026 at 2:13 PM IST लखनऊ: राजधानी लखनऊ के…

ETV Bharat के अनुसार21 अगस्त 2026 को 08:55 am बजे
लखनऊ में राजमिस्त्री की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी हिरासत में

सौजन्य से:- ETV Bharat

लखनऊ में राजमिस्त्री की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी हिरासत में

सरोजिनी नगर थानाक्षेत्र का मामला, पुलिस मामले की जांच में जुटी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 21, 2026 at 2:13 PM IST

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र स्थित अमौसी में मामूली विवाद को लेकर 2 युवकों ने गुरुवार देर रात राजमिस्त्री की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे राजगीर मिस्त्री बुरी तरह घायल हो गया. कुछ देर बाद राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई, जिसकी सूचना मृतक के भाई ने सरोजिनी नगर पुलिस को दी मृतक युवक के भाई की तहरीर पर सरोजिनी नगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है.

मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. मूल रूप से लखनऊ के अमौसी गांव का निवासी मृतक आशीष कुमार द्विवेदी (34) राजगीर मिस्त्री, अमौसी में रहता था. बुधवार शाम को ओम साई ओम नगर के पास साथी राजगीर मिस्त्री फूलचंद व प्लंबर कल्लू उर्फ श्यामलाल रावत से विवाद हो गया था.

फूलचंद के औजार खो गए थे, उसी को लेकर आशीष कुमार द्विवेदी से पूछताछ करने लगा. इसी से नाराज होकर दोनों में विवाद हो गया था. इस दौरान कल्लू और फूलचंद ने मिलकर आशीष की जमकर पिटाई कर दी थी, जिससे वह घायल हो गया था.

शाम करीब 7 बजे सरोजनीनगर सीएससी लेकर गए थे, जहां उपचार के बाद घर चलाया था डॉक्टर ने सुबह बुलाया था. आज गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आशीष की तबीयत खराब हो गई, उसे अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सरोजनीनगर इंस्पेक्टर राजदेव राज प्रजापति का कहना है कि तहरीर के आधार पर आशीष व कल्लू के खिलाफ गैर इरादन हत्या (बीएनएस 105 की धारा) में मुकदमा दर्ज कर आगे के कार्रवाई की जा रही है. डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि मृतक के भाई मनीष की तहरीर पर दो संदेश आरोपियों को विरासत में लिया गया है.

पूछताछ के दौरान फूलचंद और कल्लू ने बताया कि सामान चोरी को लेकर विवाद हुआ था. मारपीट के दौरान आशीष घायल हो गया था, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां से उसे घर भेज दिया गया था. रात में उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: WhatsApp में दर्ज लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस की गुत्थी ? मशहूर यू ट्यूबर और मृतका की बहन ने लगाए कई गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें: सामने आया लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड केस का CCTV VIDEO, गोली चलते ही कैसे भागे बैंक कर्मचारी...

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें