होमक्राइमकल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले देखें रूट प्लान
क्राइम

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले देखें रूट प्लान

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले देखें रूट प्लान शुक्रवार को इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, ट्रैफिक व्यवस्था के लिए नई डाइवर्जन योजना. By ETV Bharat Ut…

ETV Bharat के अनुसार21 अगस्त 2026 को 07:55 am बजे
कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले देखें रूट प्लान

सौजन्य से:- ETV Bharat

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले देखें रूट प्लान

शुक्रवार को इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, ट्रैफिक व्यवस्था के लिए नई डाइवर्जन योजना.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 21, 2026 at 12:20 PM IST

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. दोपहर 1 बजे से प्रस्तावित इस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहीद पथ और स्टेडियम से जुड़ने वाले प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है. कार्यक्रम की समाप्ति तक निजी वाहनों, सिटी बसों और रोडवेज बसों के लिए रूट बदले रहेंगे.

बता दें, इकाना स्टेडियम में स्व. कल्याण सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम के चलते शहीद पथ, अहिमामऊ, एचसीएल तिराहा और अर्जुनगंज मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. आपातकालीन वाहनों को छूट रहेगी और आम वाहन किसानपथ, अंसल सिटी व कैंट के रास्ते आवागमन कर सकेंगे.

ये रास्ते रहेंगे बंद, ऐसे रहेगा वैकल्पिक रूट प्लान-

- कबीरपुर किसानपथ अंडरपास से अहिमामऊ चौराहा: कबीरपुर किसानपथ अंडरपास से एचसीएल तिराहा और अहिमामऊ चौराहा की तरफ सामान्य वाहन, रोडवेज, सिटी बसें नहीं जा सकेंगी. ये वाहन किसानपथ के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जाएंगे.

- अमूल डेयरी कटिंग से अहिमामऊ: अमूल डेयरी कटिंग से एचसीएल तिराहा-अहिमामऊ चौराहे की ओर जाने वाले यातायात पर रोक रहेगी. ये वाहन अंसल सिटी से होते हुए निकलेंगे.

- कटाई पुल चौराहा से अर्जुनगंज बाजार: कटाई पुल चौराहा से अर्जुनगंज बाजार होते हुए अहिमामऊ अंडरपास की तरफ सामान्य वाहन नहीं जा सकेंगे. वाहन चालकों को करियप्पा चौराहा (कैंट) के रास्ते भेजा जाएगा.

- इकाना गेट नंबर-1 और प्लासियो मॉल रैंप: शहीद पथ से इकाना स्टेडियम के गेट नंबर-1 और फीनिकस प्लासियो मॉल की ओर उतरने वाले रैंप पर सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

इमरजेंसी वाहनों को मिलेगी प्राथमिकता, हेल्पलाइन जारी: ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनों जैसी आपातकालीन सेवाओं पर डायवर्जन लागू नहीं होगा. पुलिसकर्मी इन वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराएंगे.

यातायात संबंधी किसी भी असुविधा या जाम की स्थिति में मदद के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 9454405155 जारी किया है. ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय से निकलने से पहले डायवर्जन प्लान देख लें और वैकल्पिक रास्तों का ही चयन करें.

ये भी पढ़ें- लखनऊ के इन 7 प्रमुख रास्तों पर निकलने से पहले देखें रूट चार्ट, कहीं आपके रास्ते पर भी डायवर्जन तो नहीं

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें