कानपुर: महोली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित फॉर्च्यूनर गैस टैंकर में घुसी, फैक्टरी मालिक की मौके पर मौत
कानपुर: महोली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित फॉर्च्यूनर गैस टैंकर में घुसी, फैक्टरी मालिक की मौके पर मौत Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर कूद…

सौजन्य से:- Amar Ujala
कानपुर: महोली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित फॉर्च्यूनर गैस टैंकर में घुसी, फैक्टरी मालिक की मौके पर मौत
Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर कूदकर दूसरी लेन में सामने से आ रहे इंडेन गैस टैंकर में जा घुसी। टक्कर इतनी खौफनाक थी कि फॉर्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली स्थित चंद्रिका ढाबा के सामने कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर इंडेन गैस के टैंकर में जा घुसी। हादसे में फॉर्च्यूनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, इंडेन गैस का टैंकर प्रयागराज से मथुरा की ओर जा रहा था। टैंकर चालक राजू जहां ने बताया कि वह अपनी लेन में सामान्य गति से जा रहा था, तभी कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में आ गई और सीधे टैंकर से टकरा गई।
कार के शीशे तोड़कर चालक को बाहर निकाला
टैंकर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ब्रेक लगाया, लेकिन फॉर्च्यूनर की रफ्तार अधिक होने के कारण हादसा नहीं टल सका। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए और चालक कार में ही फंस गया। सूचना पर पहुंची एनएचएआई टीम और महाराजपुर पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर चालक को बाहर निकाला।
घायल को सीएचसी, सरसौल भेजा
इसके बाद पुलिस वाहन से सरसौल सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मृतक की पहचान चौडगरा स्थित कत्था फैक्टरी के मालिक पवन अग्रवाल के रूप में बताई जा रही है। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पुलिस का स्टॉल बेमिसाल: आकर्षण का केंद्र बना, STF ने दिखाए 3KM मारक क्षमता वाले अत्याधुनिक हथियार - Noida (Gautambudh Nagar) News

राज्यसभा चुनाव की हलचल के बीच दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, एक घंटे तक चली बैठक

वाराणसी आ रहा 308 पहियों वाला ट्रक: 180 टन वजनी शुगर मिल वेसल लदा है, लखीमपुर की चीनी मिल में लगेगा; बेल्जियम से मंगाया गया - Varanasi News


