सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव का उद्घाटन, बोले- यूपी दंगा मुक्त, माफिया मुक्त और कर्फ्यू मुक्त - inauguration of the up textile conclave in lucknow cm yogi adityanath says up is not terror free
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव का उद्घाटन, बोले- यूपी दंगा मुक्त, माफिया मुक्त और कर्फ्यू मुक्त CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले यूपी में हर दिन एक दंगा होता था। इंडस्ट्री फ्रे…

सौजन्य से:- Jagran
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव का उद्घाटन, बोले- यूपी दंगा मुक्त, माफिया मुक्त और कर्फ्यू मुक्त
CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले यूपी में हर दिन एक दंगा होता था। इंडस्ट्री फ्रेंडली ...और पढ़ें
HighLights
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया यूपी टेक्सटाइल कान्क्लेव का उद्घाटन
- ‘यूपी टेक्स मित्र’ पोर्टल, ‘हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना’ व ‘उत्तर प्रदेश वस्त्र क्षेत्र प्रशिक्षण एवं कौशल विकास योजना’ का भी शुभारंभ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दो दिवसीय यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कुटीर उद्योग चलाने वालों के साथ टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने वालों को सम्मानित करने के साथ समारोह को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की टेक्सटाइल नीति और निवेश के अनुकूल माहौल का परिणाम है कि सम्मेलन में 5196 करोड़ रुपये के नए निवेश प्रस्तावों पर समझौते किए गए हैं। उन्होंने उद्योगपतियों और निवेशकों से उत्तर प्रदेश में निवेश का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश नीति, बुनियादी ढांचे, प्रतिभा और बाजार—चारों स्तरों पर निवेश के लिए तैयार है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन में पिछली सरकारों के कार्यकाल से अपनी सरकार के विकास कार्यों की तुलना भी रही। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया था। हमारी सरकार में वन डिस्ट्रिक, वन प्रोडक्ट है। पहले पेशेवर गुंडे अपनी व्यवस्था चलाते थे। सपा सरकार में लोगों के बीच पहचान का संकट था।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले यूपी में हर दिन एक दंगा होता था। इंडस्ट्री फ्रेंडली पॉलिसी सपा सरकार में नहीं थी। प्रदेश में फैक्ट्री लगाने की कल्पना नहीं थी। व्यापारी सुरक्षित नहीं था तो फैक्ट्री कैसे सुरक्षित रहती। आज यूपी दंगा मुक्त, माफिया मुक्त, कर्फ्यू मुक्त। आज कोई माफिया जीप में नहीं घूम सकता है। कोई माफिया जीप में पिस्तौल नहीं लहरा सकता।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दो दिवसीय यूपी टेक्सटाइल कान्क्लेव का उद्घाटन किया। उन्होंने ‘यूपी टेक्स मित्र’ पोर्टल, ‘हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना’ व ‘उत्तर प्रदेश वस्त्र क्षेत्र प्रशिक्षण एवं कौशल विकास योजना’ का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने वस्त्र एवं परिधान उद्योग की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।
यूपी टेक्स में पहले दिन गोल मेज सम्मेलन में मुख्यमंत्री वस्त्र उद्योग के विशेषज्ञों के साथ संवाद किया और उद्योग को बढ़ावा देने के संबंध में सुझाव भी लिया। पीएम मित्र वस्त्र पार्क व संत कबीर वस्त्र एवं परिधान पार्क में इकाईयों की स्थापना के लिए विभिन्न कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया। पहले दिन चार विशेष सत्रों में वस्त्रोद्योग में एआई सहित आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल व निर्यात पर भी चर्चा की गई।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


