गोरखपुर में स्मार्ट मीटरों की मनमानी, बिना बकाया कट रही बिजली - gorakhpur smart meters malfunction electricity cuts without dues
गोरखपुर में स्मार्ट मीटरों की मनमानी, बिना बकाया कट रही बिजली गोरखपुर में जीनस कंपनी के स्मार्ट मीटरों से उपभोक्ता परेशान हैं, जहां बिना बकाया के भी बिजली कट जा रही ...और पढ़ें जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र क…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर में स्मार्ट मीटरों की मनमानी, बिना बकाया कट रही बिजली
गोरखपुर में जीनस कंपनी के स्मार्ट मीटरों से उपभोक्ता परेशान हैं, जहां बिना बकाया के भी बिजली कट जा रही ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र के उपभोक्ता अशरफ के परिसर में स्मार्ट बिजली मीटर स्थापित है। जीनस कंपनी का यह मीटर जीई सीरीज का है। तीन सितंबर को अगस्त का बिल बना। बिल जमा करने की आखिरी तिथि 18 सितंबर निर्धारित थी लेकिन बिजली पहले ही कट गई।
बकाया राशि जमा करने के पहले बिजली कटने से परिवार के लोग भी हैरान रह गए। अभियंताओं से शिकायत की तो बिल जमा करने को कहा गया। बिल जमा करने के बाद भी बिजली नहीं आई तो पूरा परिवार परेशान हो गया। कई बार अभियंताओं से गुहार लगाने के 12 घंटे बाद बिजली आई।
मोहद्दीपुर की एक महिला उपभोक्ता का भी बिजली का बिल समय से जमा होता है। सितंबर का बिल अभी बना नहीं कि अचानक बिजली कट गई। जीनस कंपनी के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने भी बिना बकाया बिजली कटने पर हैरानी जताई। बाद में किसी तरह आपूर्ति शुरू हुई।
दोनों उपभोक्ताओं की तरह गोरखपुर-बस्ती मंडल के कई उपभोक्ता बिना बकाया बिजली कटने की समस्या से परेशान हैं। कई उपभोक्ताओं का कनेक्शन बिल बनने के पहले की कट जा रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं का बकाया न पता होने के कारण और दिक्कत हो रही है।
नगरीय विद्युत वितरण खंड मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि प्रकरण की जानकारी की जा रही है। उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के गुरु गोरक्षनाथ घाट का द्वार 5 साल में ही टूटा, अब आरसीसी से बनेगा नया मजबूत गेट
स्मार्ट मीटर का समय से नहीं बन रहा बिल
गोरखपुर-बस्ती मंडल में तकरीबन आठ लाख परिसर में स्मार्ट बिजली मीटर लगा दिए गए हैं। स्मार्ट मीटर लगाने का सबसे बड़ा उद्देश्य सही और समय से बिलिंग है लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। महीने की 10 तारीख की बजाय 15-16 तारीख तक बिल बन रहा है। इस कारण उपभोक्ता भी परेशान हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


