लखनऊ में बेकाबू कार का कहर: खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, विरोध करने पर महिला और उनके बेटों पर चढ़ाने का प्रयास - gorakhpur schools closed sept 26 due to heavy rain order
लखनऊ में बेकाबू कार का कहर: खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, विरोध करने पर महिला और उनके बेटों पर चढ़ाने का प्रयास लखनऊ के आशियाना में एक तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे महिला घायल हो गई। ...और पढ़ें HighLi…

सौजन्य से:- Jagran
लखनऊ में बेकाबू कार का कहर: खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, विरोध करने पर महिला और उनके बेटों पर चढ़ाने का प्रयास
लखनऊ के आशियाना में एक तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे महिला घायल हो गई। ...और पढ़ें
HighLights
- आशियाना में तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मारी।
- विरोध करने पर महिला व बेटों को कुचलने का प्रयास।
- पुलिस ने दो नामजद सहित अज्ञात पर केस दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र में कार सवार युवकों ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। कार में बैठी महिला घायल हो गई। विरोध करने पर कार सवार युवकों ने महिला और उनके बेटों को रौंदने की कोशिश की। गाली-गलौज कर मारपीट भी की गई। कार सवार ने भागते समय एक ट्रक में भी टक्कर मारी।
रजनीखंड शारदा नगर, आशियाना के रहने वाले सात्विक यादव गुरुवार रात करीब 10:30 बजे सालेहनगर तिराहा के पास सैलून पर दाढ़ी बनवाने गए थे। सैलून के बाहर खड़ी कार में उनकी मां और भाई बैठा था। तभी तेज रफ्तार कार ने पीछे से उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। उनकी मां घायल हो गईं। उनकी मां और भाई कार से बाहर निकले और घटना का विरोध किया।
वह भी सैलून से बाहर आ गए। इस बीच कार से टक्कर मारने वाले कार सवार युवक फिर से लौटे। उनकी मां और दोनों भाइयों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। उन लोगों ने किसी तरह से अलग हटकर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार सवार युवकों ने नीचे उतरकर गाली-गलौज और मारपीट की।
भागते समय ट्रक में मारी टक्कर
सात्विक ने बताया कि भागते समय कार सवार युवकों ने ट्रक में भी टक्कर मारी। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। उन्होंने अपनी मां का उपचार कराया। पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शुक्रवार को दो नामजद और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। नामजद आरोपितों में सिविल लाइन, प्रयागराज निवासी सौरभ कुमार और सुमित है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

यूपी सिपाही भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र का लिंक जारी, इस हेल्पलाइन नंबर पर ले सकते हैं मदद

लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस टांग कर ले गई, अजय राय बैरिकेडिंग पर चढ़े, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन


