यूपी में भीषण बारिश बनी आफत, 59 जिलों के लिए अलर्ट जारी, लखनऊ समेत इन जनपदों में स्कूल बंद
यूपी में भीषण बारिश बनी आफत, 59 जिलों के लिए अलर्ट जारी, लखनऊ समेत इन जनपदों में स्कूल बंद UP rain alert school closed: यूपी में अभी बारिश का सिलसिला थमने वाला नहीं है। प्रदेश के 59 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया…

सौजन्य से:- Hindustan
यूपी में भीषण बारिश बनी आफत, 59 जिलों के लिए अलर्ट जारी, लखनऊ समेत इन जनपदों में स्कूल बंद
UP rain alert school closed: यूपी में अभी बारिश का सिलसिला थमने वाला नहीं है। प्रदेश के 59 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर समेत कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
UP rain alert school closed: बंगाल की खाड़ी पर तूफानी स्थिति का असर यूपी तक आ गया। दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे सटे ओडिशा के ऊपर डीप डिप्रेशन यानी गहन अवदाब की स्थिति बन गई है। नतीजतन यूपी के लखनऊ समेत कई शहरों में सुबह से शुरू हुई बारिश लगातार रात तक होती रही। दिन का तापमान करीब छह शहरों में 9.0 से 10.0 डिग्री तक नीचे आ गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम की चेतावनी के मद्देनजर लखनऊ, कानपुर, मिर्जापुर, गोंडा समेत कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए है।
रेड अलर्ट में सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं आस पास के क्षेत्र शामिल हैं। प्रदेश के कुछ जगहों पर फ्लैश फ्लड की चेतावनी भी जारी की गई है। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार बलरामपुर के तुलसीपुर में 85, श्रावस्ती के काकरधारीघाट में 83.4 मिलीमीटर बारिश हुई। बहराइच के कैसरगंज में 78.0, बस्ती में 77, सिद्धार्थनगर के ककहरी में 76.0, गोंडा में 74.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। लगातार बारिश से दिन का तापमान भी तेजी से नीचे आया। हमीरपुर में अधिकतम तापमान 23.2 रहा जो कि 10.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। बहराइच में सामान्य से 10.1 डिग्री कम 22.6, झांसी में 9.9 डिग्री कम 24.4, बाराबंकी में 9.7 डिग्री कम 23.0, फुरसत गंज में 9.2 डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट-
सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं आस पास के क्षेत्र।
भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट -
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आस पास के क्षेत्र।
भारी वर्षा का यलो अलर्ट-
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र ।
इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश
मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के रेड अलर्ट और खराब मौसम की चेतावनी के मद्देनजर लखनऊ, कानपुर, मिर्जापुर, गोंडा समेत कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए है। लखनऊ 26 सितंबर को 12 वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। कानपुर, कानपुर देहात में 12वीं तक के तथा हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कन्नौज और इटावा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मिर्जापुर में बीएसए ने शनिवार को बारिश को देखते हुए नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया। बलरामपुर में 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। गोंडा में डीएम के आदेश पर कक्षा एक से 12 तक सभी स्कूलों में 26 को अवकाश घोषित किया है। बहराइच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि भारी वर्षा एवं मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर 26 सितम्बर 2026 को जनपद में संचालित कक्षा-1 से कक्षा-8 तक अवकाश रहेगा। अमेठी में भी 12 वीं तक के सभी बोर्ड के विद्यालय बंद करने के निर्देश है। वहीं गोरखपुर, बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर में भी स्कूल बंद किए गए हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में शनिवार को भी जारी रहेगी भारी बारिश, लखनऊ और कानपुर के साथ कई जिलों में School Closed - heavy rain continues in lucknow and other cities dm declares holiday is schools

लखनऊ: शहर में लगातार 36 घंटे हुई बारिश, सामान्य से दस डिग्री नीचे गया पारा; इतिहास में दूसरा सबसे ठंडा सितंबर, स्कूल बंद

Rain Alert: मौसम विभाग का 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कानपुर में 26 सितंबर को स्कूल बंद; डीएम ने दिए आदेश - kanpur weather heavy rain alert for 48 hours schools closed on september 27


