होम›क्राइम›लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस टांग कर ले गई, अजय राय बैरिकेडिंग पर चढ़े, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन
क्राइम

लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस टांग कर ले गई, अजय राय बैरिकेडिंग पर चढ़े, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस टांग कर ले गई, अजय राय बैरिकेडिंग पर चढ़े, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया. By ETV…

ETV Bharat के अनुसार25 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस टांग कर ले गई, अजय राय बैरिकेडिंग पर चढ़े, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन

सौजन्य से:- ETV Bharat

लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस टांग कर ले गई, अजय राय बैरिकेडिंग पर चढ़े, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 25, 2026 at 5:42 PM IST

लखनऊ : मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया. भारी बारिश के के बीच प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से जनपथ मार्केट स्थित निर्वाचन आयुक्त कार्यालय घेरने निकल पड़े. मुख्यालय से लगभग 200 मीटर दूर मुख्य सड़क तक मार्च करते हुए कांग्रेसी पहुंचे ही थे कि पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया.

इससे नाराज कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी की. प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा के नेतृत्व में नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन करने लगे. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया. इसके बाद कांग्रेस का प्रदर्शन समाप्त हुआ.

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार "ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे, बीजेपी के ऑफिस में" जैसे नारे लगाते रहे. कांग्रेस मुख्यालय से काफी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए जनपथ मार्केट की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन उन्हें बीच रास्ते में पुलिस ने रोकने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हल्की नोकझोंक भी हो गई.

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कार्यकर्ताओं के साथ बैरिकेडिंग पर चढ़ गए. हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस टांग कर ले गई और बस में बैठा दिया. कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकतंत्र का लगातार चीरहरण कर रही है. इस सरकार में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लगातार निर्वाचन आयोग की मनमानी पर आवाज उठाई और उनकी बात हमेशा की तरह फिर सच साबित हुई.

उन्होंने कहा, जनता के बहुमूल्य वोट की चोरी की गई और वोट चोरी के दम पर सरकार बनाई गई. अब जनता के सामने सब कुछ आ चुका है. अब चुनाव में इसका जवाब जनता जरूर देगी. उन्होंने कहा कि हरहाल में ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा. उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए. जनादेश पर डाका और लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों के खिलाफ बोलना अगर जुर्म है तो यह जुर्म बार-बार होगा.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि वोटों की डकैती करने वाले सत्ताधीश और उनके आका अच्छी तरह समझ लें. आपकी यह तानाशाही और जेल की सलाखें जनक्रांति का रास्ता नहीं रोक सकतीं. चुनाव में हेराफेरी करने वाले हर एक चेहरे को बेनकाब करने तक यह लड़ाई जारी रहेगी. लोकतंत्र के दमनकारियों के आगे न झुकेंगे, न डरेंगे. अंतिम सांस तक संघर्ष जारी रहेगा.

कांग्रेस की नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा 'मोना' ने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार चुनावों के बाद 'SIR' की आड़ में वोट चोरी के दिए गए सबूतों को सरकार, बीजेपी और चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया था, लेकिन अब चुनाव आयोग के ही दो सदस्यों की तरफ से अपनी आपत्तियां दरकिनार किए जाने के खुलासे ने विपक्ष के आरोपों को सही साबित कर दिया है. नैतिकता के आधार पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए और निष्पक्ष सच्चाई सामने लाने के लिए सरकारी गवाह बनना चाहिए.

यह भी पढ़ें : CCSU मेरठ में ज्ञान सभा-2026; 35 से अधिक कुलपति जुटेंगे, दो दिन विकसित भारत पर होगा मंथन

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें