लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शन…

सौजन्य से:- ABP News
लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. इस दौरान जब कार्यकर्ता विधानसभा और मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए आगे बढ़े पुलिस से उनकी झड़प हो गई. जिसके बाद पुलिस ने बल पूर्वक कार्यकताओं को हिरासत में लिया.
बैरिकेडिंग पर चढ़े कांग्रेस नेता
कांग्रेस कार्यकर्ता जब अपने पार्टी मुख्यालय से सीएम आवास की तरफ बढ़े तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उनका रास्ता रोक दिया. कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश करने लगे थे. स्थिति बिगड़ने पर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया.
'किसानों की आय दोगुनी नहीं, कर्ज चार गुना बढ़ा', महापंचायत में बोले टिकैत
पुलिस के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए 12 थानों की फोर्स और पीएसी की चार बटालियन तैनात की गई. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और विधायक आराधना मिश्रा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए.
पुलिस से धक्का-मुक्की, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की होती रही. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने की कोशिश की. करीब ढाई घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को ईको गार्डन ले जाया गया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर पार्टी अपना विरोध जारी रखेगी.
विपक्ष के आरोपों पर डिप्टी सीएम ने किया पलटवार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष की तरफ से चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवालों पर जवाब दिया है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष का रवैया ऐसा है कि जहां उसके पक्ष में परिणाम आते हैं, वहां चुनाव प्रक्रिया ठीक लगती है, लेकिन जहां भाजपा चुनाव जीत जाती है, वहां चुनाव आयोग और चुनाव आयुक्त पर सवाल उठाए जाने लगते हैं.
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का आगाज, गृहमंत्री अमित शाह ने की शुरुआत
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

करोड़पति पिता की अय्याशी, बेटे पर 40 लाख कर्ज और जेब खर्च के लिए तरसती बहू! कानपुर हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी

लखनऊ में घर का आशियाना होगा सच, 'वरुण विहार' और 'नैमिष नगर' योजना में 24 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन होंगे

Probe use of seized vehicle in police raid: Allahabad HC to Uttar Pradesh DGP


