Gorakhpur News: दूरदर्शन केंद्र मऊ से फिर प्रसारित होंगे कार्यक्रम, गोरखपुर करेगा प्रबंधन
Gorakhpur News: दूरदर्शन केंद्र मऊ से फिर प्रसारित होंगे कार्यक्रम, गोरखपुर करेगा प्रबंधन Gorakhpur News: अच्छी खबर फोटो-कार्यक्रम प्रमुख मोहन कुमार यादव - निरीक्षण कर उपलब्ध तकनीकी Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता…

सौजन्य से:- Hindustan
Gorakhpur News: दूरदर्शन केंद्र मऊ से फिर प्रसारित होंगे कार्यक्रम, गोरखपुर करेगा प्रबंधन
Gorakhpur News: अच्छी खबर फोटो-कार्यक्रम प्रमुख मोहन कुमार यादव - निरीक्षण कर उपलब्ध तकनीकी
Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रसारण और कार्यक्रम निर्माण को लेकर उदासीन पड़ा दूरदर्शन केंद्र मऊ एक बार फिर से सक्रिय होने वाला है। यहां की बिखरी हुई व्यवस्था को ठीक कर दोबारा प्रसारण शुरू कराने के लिए दूरर्शन केंद्र गोरखपुर सहयोगी बनने जा रहा है। अब, यहां से प्रसारण व निर्माण के लिए प्रक्रियात्मक एवं तकनीकी कार्यों का पूरा प्रबंधन दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर के पास होगा। इसके लिए केंद्र की टीम आकलन कर रही है।
स्थानीय कलाकारों को मंच
दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर फिल्म निर्माण, एक्सक्लूसिव शो, ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तथा वेब सीरीज आदि को लेकर लगातार काम कर रहा है। इससे स्थानीय कलाकारों व प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है। अब गोरखपुर केंद्र अपने प्रयासों से जनपद मऊ एवं आसपास के क्षेत्र के दर्शकों को राहत देने जा रहा है। इसके तहत दूरदर्शन केंद्र मऊ में शीघ्र ही कार्यक्रमों का प्रसारण/निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। बीते दिनों दूरदर्शन के अधिकारियों ने मऊ केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर उपलब्ध तकनीकी एवं उत्पादन सुविधाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया।
संस्कृति और पहचान का महत्व
कोट
दूरदर्शन केंद्र मऊ के प्रारंभ होने से क्षेत्रीय प्रतिभाओं, स्थानीय संस्कृति, कला, साहित्य एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को दूरदर्शन के माध्यम से व्यापक मंच मिलने की संभावना है। इससे मऊ एवं पूर्वांचल की स्थानीय आवाज और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
मोहन कुमार यादव, कार्यक्रम प्रमुख, दूरदर्शन केंद्र, गोरखपुर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Uttar Pradesh: Sugar mills prepare for mid-October crushing start - ChiniMandi

राज्यसभा में फिर बढ़ जाएगा NDA की कुनबा, यूपी-बंगाल की 11 सीटों पर किसकी जीत?

विनोद तावड़े को मिले 4 सह-प्रभारी; जगदीश के साथ मेधा, प्रदीप, अनंत को जिम्मा; यूपी वालों को भी अहम राज्यों का चार्ज


