गोरखपुर का ठेकेदार हत्याकांड: ‘पूर्वांचल कंट्रोल में है’ रील में दिख रही राहुल की दबंगई, अब पुलिस जोड़ रही हर कड़ी - gorakhpur murder rahul chaudharys gangster reel surfaces
गोरखपुर का ठेकेदार हत्याकांड: ‘पूर्वांचल कंट्रोल में है’ रील में दिख रही राहुल की दबंगई, अब पुलिस जोड़ रही हर कड़ी ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल चौधरी की एक रील सामने आई है, जिसमें वह गैंगस्टर…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर का ठेकेदार हत्याकांड: ‘पूर्वांचल कंट्रोल में है’ रील में दिख रही राहुल की दबंगई, अब पुलिस जोड़ रही हर कड़ी
ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल चौधरी की एक रील सामने आई है, जिसमें वह गैंगस्टर के साथ दिख रहा है। पुलिस अब इस रील की जांच कर रही है ताकि राहुल के पुराने संपर्कों और हथियारों के स्रोत का पता चल सके।
HighLights
- राहुल चौधरी की गैंगस्टर के साथ रील वायरल हुई।
- पुलिस रील में दिख रहे हथियारों की जांच करेगी।
- राहुल के पुराने संपर्कों और वर्चस्व की पड़ताल जारी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड के मुख्य आरोपित राहुल चौधरी के पुराने संपर्कों की पड़ताल कर रही पुलिस को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक रील ने नया सुराग दिया है। ‘पूर्वांचल कंट्रोल में है’ गाने पर बनाई गई रील में राहुल की गैंग्स्टर के साथ तस्वीरें और काली गाड़ियों के काफिले के वीडियो दिखाई दे रहे हैं। रील सामने आने के बाद पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि ये तस्वीरें और वीडियो कब के हैं, इन्हें किसने जुटाया और रील किसने तैयार की।
पुलिस की जांच में पहले ही राहुल के एक गैंग्स्टर से संपर्क की बात सामने आ चुकी है। संबंधित गैंग्स्टर के हत्या और आर्म्स एक्ट के मुकदमे में बरी होने के बाद राहुल ने इंटरनेट मीडिया पर उसे ‘गुरु जी’ बताते हुए स्टेटस लगाया था। अब नई रील सामने आने के बाद पुलिस पुराने घटनाक्रम और राहुल की मौजूदा गतिविधियों को जोड़कर देख रही है। राहुल ने गैंग्स्टर के मुकदमों में बरी होने के बाद इंटरनेट मीडिया पर कथित तौर पर लिखा था कि उसके ‘गुरु जी’ हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में बरी हो गए हैं।
पुलिस ने इस पोस्ट को भी जांच में शामिल किया था। अब गैंग्स्टर के साथ राहुल की तस्वीरें सामने आने से पुलिस उसके संबंध की अवधि और प्रकृति का पता लगाने में जुटी है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि रील में दिखाई दे रहे अन्य लोग कौन हैं और राहुल से उनका क्या संबंध है। काली गाड़ियों के काफिले के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
असलहों की भी होगी जांच
रील और अन्य इंटरनेट मीडिया पोस्ट में दिखाई दे रहे असलहों ने जांच का एक और रास्ता खोल दिया है। पुलिस यह पता लगाएगी कि तस्वीरों में दिख रहे हथियार किसके हैं, उनके लाइसेंस किसके नाम हैं और वे वैध हैं या नहीं। असलहों का स्रोत भी खंगाला जाएगा।
पुलिस यह भी जानना चाहती है कि बनाई गई रील महज दिखावे के लिए थी या इसके जरिए इलाके में वर्चस्व और दहशत का संदेश देने की कोशिश की गई। रील में शामिल लोगों की पहचान और उनसे पूछताछ के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर का ठेकेदार हत्याकांड: गैंगस्टर को राहुल ने बनाया था ‘गुरु’, जांच में सामने आया कनेक्शन
यह है मामला
सिकरीगंज के अहिरौली गांव निवासी बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी की आठ अगस्त की शाम ब्रह्मभोज में बुलाकर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। इस मामले में उनके भाई रामकुमार ने गांव के रहने वाले अहिरौली खुर्द निवासी विंदनिवास चौधरी उसके पट्टीदार विनोद चौधरी,राहुल चौधरी,आशुतोष चौधरी,साहुल चौधरी,विनोद की पत्नी व एक रिश्तेदार व भाई दीपू चौधरी पर साजिश के तहत अपहरण के बाद हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है।
मुख्य आरोपित राहुल चौधरी दक्षिण क्षेत्र के रहने वाले गैंग्सटर से जुड़ा था। जांच में सामने आया कि राहुल को गैंग्सटर ही संरक्षण देता था। पुलिस ने तलाश शुरू की तो वह फरार हो गया। सिकरीगंज थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश कर रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भीषण हादसा: खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसा तेज रफ्तार कंटेनर; चालक की मौत; झपकी आने का अंदेशा

PM आवास योजना (शहरी) 2.0: प्रयागराज में 83000 आवेदन, 30000 को मिलेगा घर, जानिए नियम और आवेदन का तरीका

CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें


