होमक्राइमलखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 की मौत: ईंट लादकर जा रहे थे, कटर डिवाइडर के ऊपर उल्टा हो गया ट्रैक्टर, चारों दबे - Lucknow News
क्राइम

लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 की मौत: ईंट लादकर जा रहे थे, कटर डिवाइडर के ऊपर उल्टा हो गया ट्रैक्टर, चारों दबे - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Accident | Gosaiganj Tractor Trolley Overturns Killing Four Workers लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 की मौत:ईंट लादकर जा रहे थे, कटर डिवाइडर के ऊपर उल्टा…

Dainik Bhaskar के अनुसार15 अगस्त 2026 को 11:55 am बजे
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 की मौत:  ईंट लादकर जा रहे थे, कटर डिवाइडर के ऊपर उल्टा हो गया ट्रैक्टर, चारों दबे - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Accident | Gosaiganj Tractor Trolley Overturns Killing Four Workers

लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 की मौत:ईंट लादकर जा रहे थे, कटर डिवाइडर के ऊपर उल्टा हो गया ट्रैक्टर, चारों दबे

- कॉपी लिंक

लखनऊ के गोसाईंगंज में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। ईंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर सुल्तानपुर हाईवे पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। 3 की मौत ऑन स्पॉट हो गई थी, वहीं एक ने हॉस्पिटल ले जाते समय दम तोड़ दिया। चारों लोग बाराबंकी के रहने वाले थे।

हादसा गोसाईंगंज के गंगागंज में तड़के करीब 4:45 बजे हुआ। हादसे की सूचना किसी ने गोसाईंगंज पुलिस को दी। इसके बाद फायर सर्विस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) की टीम भी पहुंची। NHAI की क्रेन की मदद से ट्रॉली हटाई गई तब ट्रैक्टर के नीचे 4 लोग दबे दिखे। ट्रैक्टर को भी हटाकर चारों को बाहर निकाला गया।

सभी को एंबुलेंस से सीएचसी गोसाईंगंज ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में एक व्यक्ति को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। घायल ने ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

हादसे की 3 तस्वीरें-

चारों लोग बाराबंकी के रहने वाले थे

पुलिस के मुताबिक, चारों मृतक बाराबंकी के रहने वाले थे। इनमें एक ट्रैक्टर चलाता था और बाकी के तीन लोग ईंट चढ़ाते और उतारते थे। जिस ट्रैक्टर के साथ हादसा हुआ, वह इस समय बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के अचकाकामऊ में देशराज के आरबीएफ भट्ठे पर चलता है।

मृतकों की पहचान बाराबंकी के ही इलिचपुर मजरे पडरावां के रहने वाले पीतांबर रावत (35), संदीप रावत (25), पवन रावत (25) और सरायनदर निवासी बलराम रावत (20) के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन भी सूचना पाकर KGMU के पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे हैं।

20 साल के बलराम के पिता बोले- अकेला कमाने वाला था

जान गंवाने वालों में 20 साल के बलराम उर्फ राम किशोर के घर से भट्ठा एक किलोमीटर दूर है। पिता राम सुरेश ने पोस्टमॉर्टम हाउस में बताया- रात करीब 3 बजे भट्ठे से फोन आया कि सुबह काम पर जाना है। वह छोटे भाई राम नवल के साथ निकल गया। राम नवल ने करीब 5 बजे फोन करके इस हादसे की सूचना दी।

मौके पर पहुंचे तो देखा बेटे की मौत हो चुकी थी। परिवार में मां और पांच भाई-बहन हैं। बलराम परिवार का अकेले कमाने वाला था। उसके जाने से पूरा घर बिखर गया है। मुख्यमंत्री अगर आर्थिक मदद कर देंगे तो हमें कुछ दिन का सहारा हो जाएगा।

ड्राइवर के एक बेटी, दो बेटे; पवन को 4 महीने पहले हुई थी बेटी

मृतक पीतांबर भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता था। उसके परिवार में मां रामा देवी, पत्नी नीलम एक बेटी शांति, दो बेटे अंकेश और लीलेश हैं। वहीं, पवन रावत भट्ठे पर ईंट लादता-उतारता था। पवन के साले सोनू ने बताया कि पवन ने मृतक संदीप के साथ चार दिन पहले ही काम शुरू किया था। उसके परिवार में भाई दिनेश, मां कुसुमा देवी, पत्नी सुषमा और बेटी आरोही हैं। बेटी इसी साल अप्रैल में पैदा हुई है। वहीं, मृतक संदीप के भाई सुनील ने बताया कि वह चार भाइयों और तीन बहनों में मझला था।

-----------------------

ये खबर भी पढ़िए-

कन्नौज में ट्रैक्टर के पहिए में फंसकर युवक की मौत : स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के लिए बूंदी लेने जा रहा था; लिफ्ट लेकर बैठा था

कन्नौज में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के लिए बूंदी लेने निकले 25 साल के युवक की ट्रैक्टर के पहिए और मडगार्ड के बीच फंसकर मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह ट्रैक्टर पर लिफ्ट लेकर बैठा था। गड्ढे में पहिया जाने से ट्रैक्टर उछला तो पहिए और मडगार्ड के बीच आ गया।

उसका सिर पहिए के एक तरफ और बाकी शरीर दूसरी तरफ फंस गया। पहिया जाम होते ही ट्रैक्टर रुक गया। ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस और लोगों ने युवक को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (पूरी खबर पढ़िए)

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें