CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें UP News In Hindi: जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल बच्चों पर चले पैलेट गन पर यूपी उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के बयान को लेकर सपा ने वार किया ह…

सौजन्य से:- abplive.com
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें
UP News In Hindi: जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल बच्चों पर चले पैलेट गन पर यूपी उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के बयान को लेकर सपा ने वार किया है और छात्रों से माफी मांगने की मांग की है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन ने शामिल हुए छात्रों पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री के बयान पर राजनीति गर्म हो गई है. पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर समाजवादी पार्टी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है. सपा प्रवक्ता दीपक रंजन ने यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के बयान को गैर-संवेदनशील बताते हुए छात्रों और नौजवानों से माफी मांगने की मांग की है.
सपा प्रवक्ता दीपक रंजन ने कहा कि सरकार पहले यह स्वीकार ही नहीं कर रही थी कि जंतर-मंतर पर पैलेट गन चलाई गई. अब कम से कम सरकार के मंत्री ने यह स्वीकार किया है कि वहां पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ.
छात्र अपने भविष्य और रोजगार की कर रहे थे मांग
दीपक रंजन ने आरोप लगाया कि अपने हक की मांग कर रहे छोटे-छोटे छात्रों के ऊपर पहले पैलेट गन चलाई गई, इसके बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने कहा कि छात्र अपने भविष्य और रोजगार को लेकर सरकार से सवाल पूछ रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहे थे.
सपा प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरह बिहार में पैदल मार्च निकाल रहे छात्रों के ऊपर एके-47 तानी गई, उससे साफ है कि सरकार छात्रों के प्रति संवेदनशील नहीं है. उन्होंने कहा कि छात्र और नौजवान अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं.
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
गलती नहीं हुई तो क्यों दिया इस्तीफा?
नीट परीक्षा और पेपर लीक के मुद्दे पर भी सपा ने सरकार को घेरा. दीपक रंजन ने सवाल किया कि अगर सब कुछ ठीक था तो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा क्यों देना पड़ा. उन्होंने कहा कि नीट की परीक्षाएं रद्द हुईं और पेपर लीक के मामले सामने आए. सपा का आरोप है कि सरकार को इन मामलों की जिम्मेदारी लेते हुए पहले ही कार्रवाई करनी चाहिए थी.
दीपक रंजन ने मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के बयान को गैर-संवेदनशील बताते हुए कहा कि छात्रों पर जिस तरह लाठीचार्ज और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है. उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए, न कि उनके खिलाफ बल प्रयोग करना चाहिए. सपा प्रवक्ता ने मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के बयान के लिए छात्रों और नौजवानों से माफी मांगें की मांग की है.
शिक्षा मंत्री ने ये दिया था बयान
उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने एक चैनल से बात करते समय जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों को राष्ट्रद्रोहियों कह दिया था. इसके साथ ही छात्रों पर पैलेट गन चलाने का समर्थन किया था.
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

भदोही में 'किन्नर कांवड़ियों' ने किया नृत्य: प्रयागराज से वाराणसी जल यात्रा में उमड़ी भीड़ - Aurai(Aurai) News

यूपी 112 में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, डीजीपी ने पदक-प्रशस्ति पत्र दिए, तकनीक से त्वरित सेवा की सराहना की

CM योगी आदित्यनाथ हुए नाना पाटेकर के मुरीद, कहा- किसानों के लिए बिना दिखावे काम किया, UP पुलिस की मदद की


