छात्रा ने CM योगी से लगाई गुहार और नगर निगम ने पास कर दी 45 लाख की सड़क, काम भी शुरू
छात्रा ने CM योगी से लगाई गुहार और नगर निगम ने पास कर दी 45 लाख की सड़क, काम भी शुरू छात्रा ने 29 जुलाई को वीडियो बनाकर फेसबुक और एक्स पर CM योगी से सड़क निर्माण की गुहार लगाई थी। नगर आयुक्त ने निर्माण की टीम से सर्वे कर…

सौजन्य से:- Hindustan
छात्रा ने CM योगी से लगाई गुहार और नगर निगम ने पास कर दी 45 लाख की सड़क, काम भी शुरू
छात्रा ने 29 जुलाई को वीडियो बनाकर फेसबुक और एक्स पर CM योगी से सड़क निर्माण की गुहार लगाई थी। नगर आयुक्त ने निर्माण की टीम से सर्वे कराया। 45 लाख रुपये की लागत से यहां पर सड़क बनेगी। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा टीम के साथ बच्चों के बीच पहुंचे तो बच्चे और उनके अभिभावकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई। छात्रा की इस मांग के बाद नगर निगम ने 45 लाख की सड़क स्वीकृत कर निर्माण शुरू करा दिया है। शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा टीम के साथ वार्ड देवसैनी पंचवटी कालोनी पहुंचे और यहां पर वीडियो डालने वाले बच्चों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इसके अलावा भी कोई समस्या हो तो उनको अवश्य बताएं।
अलीगढ़ के देवसैनी वार्ड के पंचवटी कालोनी की छात्रा ने 29 जुलाई को वीडियो बनाकर फेसबुक और एक्स पर सीएम योगी से सड़क निर्माण की गुहार लगाई थी। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने प्रकरण में निर्माण की टीम से सर्वे कराया। इसके बाद सड़क निर्माण को स्वीकृति दी। 45 लाख रुपये की लागत से यहां पर सड़क बनेगी। शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा टीम के साथ बच्चों के बीच पहुंचे तो बच्चे और उनके अभिभावकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नगर आयुक्त ने कहा कि बारिश खत्म होते ही आरसीसी सड़क और नाली का निर्माण करा दिया जाएगा। मिट्टी डालने का काम शुरू हो गया है।
लगभग 45 लाख रुपये की लागत से होगा सड़क निर्माण
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के त्वरित निर्देश एवं प्रस्ताव की स्वीकृति के पश्चात लगभग 45 लाख रुपये की लागत से पंचवटी कॉलोनी की उक्त सड़क का निर्माण शुरू करा दिया गया है। जनहित से जुड़े इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए निर्माण विभाग द्वारा देर रात्रि से ही मौके पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। नगर आयुक्त ने स्कूली छात्रा और उनके अभिभावकों से मिलकर उक्त सड़क पर नगर निगम द्वारा शुरू किए गए निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर नगर आयुक्त ने स्कूली छात्रा और उसके अभिभावकों को आश्वस्त किया जल्द सड़क, नाली व खरंजा का निर्माण किया जाएगा।
आगामी दो महीने के भीतर सड़क निर्माण काम पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में शहर के सभी प्राइमरी स्कूलों को लगभग 4 करोड़ की धनराशि से विश्व स्तरीय सुख सुविधाओं से लैस बनाने के का बजट 15वें वित्त आयोग अंतर्गत पारित किया गया। बजट का इस्तेमाल शहर के सभी प्राथमिक विद्यालय को आधुनिक व विश्व स्तरीय सुविधाओं से आच्छादित किया जाएगा।
सड़क पर पानी भरने से आने जाने में थी दिक्कत
वार्ड संख्या 24 देवसैनी क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी की एक स्कूली छात्रा ने 29 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से मुख्यमंत्री क्षेत्र की खराब सड़क का निर्माण कराए जाने का अनुरोध किया था। छात्रा द्वारा वीडियो के माध्यम से की गई इस जनहित की अपील का संज्ञान नगर निगम ने तत्काल लिया गया।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

IIT कानपुर से निकला लड़का, माइक्रोसॉफ्ट- गूगल से की इंटर्नशिप, Meta में मिल गई 800 करोड़ की नौकरी

लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

आजम के बहाने यूपी की मुस्लिम सियासत को साधने का प्लान, 2027 के लिए सपा ने बनाई बड़ी रणनीति


