होमबिज़नेसUP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
बिज़नेस

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम योगी ने कहा, "आज यूपी का युवा पलायन की समस्या से मुक्त हो चुका है. हमारा संकल्प है कि हर युवा के हा…

abplive.com के अनुसार15 अगस्त 2026 को 12:55 pm बजे
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

सौजन्य से:- abplive.com

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम योगी ने कहा, "आज यूपी का युवा पलायन की समस्या से मुक्त हो चुका है. हमारा संकल्प है कि हर युवा के हाथों में स्किल, इनोवेशन और रोजगार हो."

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर जेन जी और जेन अल्फा के युवाओं को लेकर बड़ी घोषणा की है. सीएम योगी ने कहा कि युवाओं की संभावनाओं को पूरा करने और उनके स्किल, इनोवेशन व रोजगार को मजबूती देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार जल्द नई यूथ पॉलिसी लेकर आएगी.

सीएम योगी ने कहा कि जेन जी और जेन अल्फा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स, साइबर और एग्रीटेक जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम किया जा रहा है. इससे प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं.

युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के जरिए युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए ब्याज और गारंटी मुक्त लोन दिया जा रहा है. सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन न करना पड़े. सीएम योगी ने कहा, "आज यूपी का युवा पलायन की समस्या से मुक्त हो चुका है. हमारा संकल्प है कि हर युवा के हाथों में स्किल, इनोवेशन और रोजगार हो."

नई यूथ पॉलिसी में इंटीग्रेटेड अप्रोच

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों को और गति देने के लिए सरकार बहुत जल्द नई यूथ पॉलिसी लेकर आ रही है. इस नीति के जरिए युवाओं की क्षमता और संभावनाओं को पूरा करने पर फोकस किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यूथ पॉलिसी के माध्यम से राज्य के युवाओं के स्किल, इनोवेशन और एम्प्लॉयमेंट को इंटीग्रेटेड अप्रोच के साथ और मजबूती देने में सफलता मिलेगी.

AI और नई तकनीक पर सरकार का फोकस

बता दें कि योगी सरकार की नई नीति में आधुनिक तकनीक और उभरते क्षेत्रों को खास महत्व दिए जाने की बात सामने आई है. AI, मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स, साइबर और एग्रीटेक जैसे क्षेत्रों में विस्तार के जरिए युवाओं के लिए नए करियर और रोजगार के अवसर तैयार करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें