उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में सीएम योगी ने सड़क निर्माण का लिया जायजा, अफसरों को लगाई कड़ी फटकार
{"_id":"6aaaa092967a3063e6021652","slug":"gorakhpur-cm-yogi-reprimands-officials-over-delays-in-road-construction-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में सीएम योगी ने सड़क निर्…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6aaaa092967a3063e6021652","slug":"gorakhpur-cm-yogi-reprimands-officials-over-delays-in-road-construction-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में सीएम योगी ने सड़क निर्माण का लिया जायजा, अफसरों को लगाई कड़ी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में सीएम योगी ने सड़क निर्माण का लिया जायजा, अफसरों को लगाई कड़ी फटकार
Wed, 16 Sep 2026 07:29 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:29 PM IST
सार
गोरखपुर में सीएम योगी ने एचएन सिंह चौक से जगेसर पासी चौराहे तक बन रही टूलेन/फोरलेन सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने सड़क निर्माण में देरी पर अफसरों को फटकार लगाई। साथ ही काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम एचएन सिंह चौक से हड़हवा फाटक होते हुए जगेसर पासी चौराहे तक बन रही टूलेन/फोरलेन सड़क का दो स्थानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की अपेक्षित प्रगति न मिलने पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल निगम और सेतु निगम के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी और काम में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी त्योहारों से पहले सड़क को हरहाल में आवागमन योग्य बना दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने 495.24 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे एचएन सिंह चौक-जगेसर पासी चौराहा सड़क चौड़ीकरण कार्य का स्मार्ट बाजार के सामने और हड़हवा फाटक के आगे रुककर निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तुत लेआउट मॉडल को देखा और सड़क की लंबाई-चौड़ाई और अब तक निर्माण प्रगति की जानकारी ली।
काम की गति तेज न होने को लेकर उन्होंने लोक निर्माण विभाग और जल निगम के अधिकारियों पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग करा रहा है जबकि सीवर लाइन डालने का काम जल निगम द्वारा किया जा रहा है। हड़हवा फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण सेतु निगम करा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने तीनों विभागों को काम में और तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि शिथिलता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सीएम ने अफसरों से कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे काम के दौरान आवागमन में कोई व्यवधान न हो और आगामी त्योहारों के पहले सड़क आवागमन योग्य बन जाए। उन्होंने जलनिकासी के लिए हेड टू टेल मुकम्मल इंतजाम की भी हिदायत दी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन