गो संरक्षण में Gen-Z की एंट्री! गांव-गांव तैयार होंगे 10 हजार 'गो मित्र', योगी सरकार का नया प्लान
योगी सरकार गोवंशों को लेकर अलर्ट है। इनके संरक्षण को लेकर योगी सरकार गौशाला समेत कई योजनाएं चला रही हैं। अब गांव-गांव में गो मित्र तैयार किए जाएंगे। हाइलाइट्स गांव-गांव विशेष जागरूकता अभियान चलेगा पहले मास्टर ट्रेनरों को…

सौजन्य से:- Navbharat Times
योगी सरकार गोवंशों को लेकर अलर्ट है। इनके संरक्षण को लेकर योगी सरकार गौशाला समेत कई योजनाएं चला रही हैं। अब गांव-गांव में गो मित्र तैयार किए जाएंगे।
हाइलाइट्स
गांव-गांव विशेष जागरूकता अभियान चलेगा
पहले मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जाएगा
रुचि रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गो-संरक्षण अभियान से अब नई युवा पीढ़ी यानी Gen-Z और बच्चों को जोड़ने की तैयारी कर रही है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को गोवंश संरक्षण, गो सेवा, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गाय के महत्व के प्रति सजग बनाना है। बताया जाता है कि सरकार की ओर से इसके लिए प्रदेश भर में गांव-गांव विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत करीब 10 हजार ‘गो मित्र’ तैयार किए जाएंगे। इसके लिए पहले मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जो आगे चलकर अन्य युवाओं को प्रशिक्षण देंगे। गो सेवा में पहले से रुचि रखने वाले लोगों को इस पहल में प्राथमिकता दी जाएगी।
संरक्षित होंगे 12 लाख से ज्यादा गोवंश
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए 7,500 से अधिक गो आश्रय स्थलों में 12 लाख से ज्यादा गोवंश को संरक्षित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवंश के दैनिक भरण-पोषण भत्ते को 30 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति गोवंश कर दिया है। इसके अलावा 'मुख्यमंत्री सहभागिता योजना' और पोषण मिशन के तहत लगभग 1.15 लाख पशुपालकों को 1.85 लाख गोवंश सौंपे गए हैं, जिससे पारिवारिक स्तर पर गो संरक्षण को बढ़ावा मिला है। सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अधिकांश गो आश्रय स्थलों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से भी जोड़ा गया है।
गोशालाओं से ग्रामीण उद्योग और रोजगार का सृजन
सरकार गोशालाओं को आत्मनिर्भर और ग्रामीण आय का जरिया बनाने के लिए आर्थिक गतिविधियों से जोड़ रही है। इसके तहत गोबर और गोमूत्र से वर्मीकम्पोस्ट, गो-काष्ठ, गो-पेंट, बायोगैस, दीपक और अगरबत्ती जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों को सीधे रोजगार मिल रहा है। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग हर जिले की गोशालाओं की क्षमता और स्थानीय संसाधनों का मूल्यांकन कर रहा है, ताकि उसी अनुरूप जैविक खाद या बायोगैस जैसी गो-आधारित इकाइयां स्थापित की जा सकें।
गो सेवा अध्यक्ष बोले- गो संरक्षण योगी सरकार की प्राथमिकता
गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो संरक्षण को सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल किया है। सरकार का प्रयास है कि गोवंश का संरक्षण केवल गो आश्रय स्थलों तक सीमित न रहे, बल्कि इससे रोजगार और ग्रामीण समृद्धि के नए अवसर भी पैदा हों। इसी सोच के तहत गोशालाओं को गोबर और गोमूत्र आधारित उत्पादों, प्राकृतिक खेती, बायोगैस और अन्य आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने और दो कर्मियों के घायल होने के बाद गंभीर धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा - a case under serious charges will be registered following a shooting incident at varanasi airport that left two employees injured

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर मुख्यमंत्री ने दोहराई प्रतिबद्धता, दिया कार्रवाई का भरोसा - cm yogi assures action in ayodhya ram mandir donation theft

देश की आजादी के लिए वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणाः सीएम योगी


