मातृशक्ति योजना: अब यूपी रोडवेज की बसों में बुजुर्ग महिलाओं का टिकट नहीं लगेगा!
मातृशक्ति योजना: अब यूपी रोडवेज की बसों में बुजुर्ग महिलाओं का टिकट नहीं लगेगा! आधार कार्ड दिखाया और टिकट हो गया फ्री! By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 31, 2026 at 9:25 AM IST रायबरेली: उत्तर प्रदेश सर…

सौजन्य से:- ETV Bharat
मातृशक्ति योजना: अब यूपी रोडवेज की बसों में बुजुर्ग महिलाओं का टिकट नहीं लगेगा!
आधार कार्ड दिखाया और टिकट हो गया फ्री!
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 31, 2026 at 9:25 AM IST
रायबरेली: उत्तर प्रदेश सरकार ने राजमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना की शुरुआत कर दी है. इस योजना के जरिए अब 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की नॉन एसी बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी.
योगी सरकार का तोहफा: रायबरेली से लखनऊ की बस यात्रा कर रही मिथिलेश गुप्ता ने बताया कि योजना के बारे में उन्हें जानकारी मिली. उन्होंने अपना आधार कार्ड दिखाया. जिसमें उनकी उम्र 60 साल से अधिक है. इसके बाद उनकी टिकट नहीं लगी. उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुत-बहुत धन्यवाद है जो उन्होंने हम महिलाओं का इतना ध्यान रखा. वहीं एक अन्य महिला रामदुलारी ने बताया कि वे 70 साल की है. उन्होंने बताया कि पहचान पत्र दिखा करके इस फ्री यात्रा का लाभ लिया है. एक अन्य यात्री सुलेखा पांडेय ने बताया कि पहले उन्हें यात्रा के दौरान उन्हें टिकट का पूरा किराया देना पड़ता था. लेकिन अब सरकार ने हम महिलाओं के लिए बस यात्रा निशुल्क कर दी है. जिसकी वजह से हमें काफी राहत मिली है.
रायबरेली डिपो से चलने वाली सभी सरकारी बसों और अनुबंध की बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को निशुल्क यात्रा दी जा रही है. इसके लिए वह परिचालक को अपना पहचान पत्र दिखा करके योजना का लाभ ले सकती हैं.- आदित्य प्रकाश, क्षेत्रीय प्रबंधक
परिचालक आशीष शर्मा ने बताया कि ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं अपनी उम्र का कोई भी पहचान पत्र दिखा करके योजना का लाभ ले सकती हैं. वह आधार कार्ड, वोटर कार्ड या अन्य कोई भी ऐसा पहचान पत्र जिसमे उनकी उम्र अंकित हो वह दिखा सकती हैं. प्रूफ के तौर पर उन्हें यह पहचान पत्र अपने पास रखना होता है. जिसके बाद उनका टिकट नहीं लगेगा और वह यूपी परिवहन निगम की बस जहां तक भी जाती है वहां तक की निशुल्क की यात्रा कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें: सीएम योगी बोले- JPNIC सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का अड्डा जैसा बना दिया था
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


