होममनोरंजनआम्रपाली दुबे की फिल्म 'रोजा' का फर्स्ट लुक जारी, बुर्के में दिख रहीं एक्ट्रेस, योगी आदित्यनाथ की तरह किरदार
मनोरंजन

आम्रपाली दुबे की फिल्म 'रोजा' का फर्स्ट लुक जारी, बुर्के में दिख रहीं एक्ट्रेस, योगी आदित्यनाथ की तरह किरदार

आम्रपाली दुबे इन दिनों एक तरफ 'बिग बॉस' के घर में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'रोजा' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है जिसमें आम्रपाली बुर्के में दिख रही हैं और वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह दिख रहा है एक…

Navbharat Times के अनुसार15 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
आम्रपाली दुबे की फिल्म 'रोजा' का फर्स्ट लुक जारी, बुर्के में दिख रहीं एक्ट्रेस, योगी आदित्यनाथ की तरह किरदार

सौजन्य से:- Navbharat Times

आम्रपाली दुबे इन दिनों एक तरफ 'बिग बॉस' के घर में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'रोजा' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है जिसमें आम्रपाली बुर्के में दिख रही हैं और वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह दिख रहा है एक किरदार।

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों एक तरफ 'बिग बॉस' के घर में अपनी मौजूदगी को लेकर चर्चा में हैं, तो दूसरी ओर घर से बाहर उनकी अपकमिंग फिल्म 'रोजा' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। ऐसे में आम्रपाली एक साथ छोटे पर्दे और बड़े पर्दे, दोनों जगह सुर्खियां बटोर रही हैं।

आम्रपाली दुबे इससे पहले 'भोजपुरिया बवाल' में भी नजर आ चुकी हैं, जहां उनके अंदाज और मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। अब बिग बॉस में उनकी मौजूदगी के बीच उनकी फिल्म 'रोजा' का फर्स्ट लुक सामने आना उनके फैंस के लिए किसी खास सरप्राइज से कम नहीं है।

आम्रपाली दुबे रोजा का फर्स्ट लुक जारी

मंदिर, आस्था और संघर्ष के बीच आम्रपाली का नया अंदाज

NJFC Excel Entertainment के बैनर तले बन रही फिल्म 'रोजा' के फर्स्ट लुक पोस्टर में मंदिर, धार्मिक आस्था और सामाजिक संघर्ष की झलक देखने को मिल रही है। पोस्टर में आम्रपाली दुबे का गंभीर और प्रभावशाली अंदाज खास तौर पर ध्यान खींचता है। इस पोस्टर में जहां आम्रपाली दुबे बुर्के में नजर आ रही हैं वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह दिखने वाले किरदार को लेकर हलचल बढ़ गई है।

कहानी को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता

पोस्टर की झलक यह संकेत देती है कि फिल्म की कहानी सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आस्था, सामाजिक सरोकार और संघर्ष जैसे पहलुओं को भी प्रमुखता दी गई है। यही वजह है कि फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

बिग बॉस में चर्चा, बाहर फिल्म का प्रमोशन

दिलचस्प बात यह है कि जब आम्रपाली दुबे 'बिग बॉस' के घर में दर्शकों के बीच अपनी पहचान और लोकप्रियता को लेकर चर्चा में हैं। उसी दौरान उनकी फिल्म 'रोजा' का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। इससे फिल्म को लेकर स्वाभाविक रूप से सोशल मीडिया और भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के बीच चर्चा तेज होने की उम्मीद है।

आम्रपाली दुबे के साथ आजम शेख, ज्योति मिश्रा, अमित शुक्ला

फिल्म के निर्माता अमित सिंह चौहान हैं, जबकि निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी कर रहे हैं। फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ आजम शेख, ज्योति मिश्रा, अमित शुक्ला, अयाज खान, जे. नीलम, विद्या सिंह, संतोष श्रीवास्तव, स्लेशा मिश्रा, नीलम पाण्डेय, अनु ओझा और उल्हास कुदवा सहित कई कलाकार नजर आएंगे।

'बिग बॉस' में तहलका मचा रही हैं आम्रपाली

फिल्म का संगीत ओम झा, डीओपी डी.के. शर्मा, जबकि कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और सोनू प्रीतम ने की है। स्क्रीनप्ले इश्तियाक शेख बंटी और शकील नियाजी का है तथा संवाद शकील नियाजी ने लिखे हैं। अब आम्रपाली के फैंस 'बिग बॉस' में उनके सफर को पसंद कर रहे बैं और इंतजार इस बात का है कि घर में उनका सफर कितना आगे जाता है। सिनेमाघरों में 'रोजा' किस अंदाज में दर्शकों के सामने आती है। फिलहाल फिल्म के फर्स्ट लुक ने आम्रपाली के चाहने वालों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

लेखक के बारे मेंपूजा सिंहपूजा सिंह साल 2022 से नवभारत टाइम्स के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं। वह एंटरटेनमेंट टीम के साथ हैं। पूजा को फिल्मों से अधिक सेलेब्स की निजी जिंदगी में ज्यादा रुचि है। वह इमोशनल और मोटिवेशनल स्टोरीज को प्रमुखता देती हैं। रीजनल फिल्मों और गानों में भी उनका इंटरेस्ट है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें