यूपी में मुख्यमंत्री आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इस वर्ग के लोगों को मिलेगा पक्का मकान - cm awas yojana up zero poverty families get housing priority
यूपी में मुख्यमंत्री आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इस वर्ग के लोगों को मिलेगा पक्का मकान उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में 'जीरो पावर्टी' अभियान के तहत चिह्नित अति गरीब परिवारों को प्राथम…

सौजन्य से:- jagran.com
यूपी में मुख्यमंत्री आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इस वर्ग के लोगों को मिलेगा पक्का मकान
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में 'जीरो पावर्टी' अभियान के तहत चिह्नित अति गरीब परिवारों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।
HighLights
- अति गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना में प्राथमिकता।
- 'जीरो पावर्टी' अभियान के तहत चिह्नित परिवारों को लाभ।
- ग्राम्य विकास विभाग ने योजना के दिशा-निर्देशों में संशोधन किया।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने ‘जीरो पावर्टी’ अभियान के तहत चिह्नित अति गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग ने योजना के दिशा-निर्देशों में संशोधन कर दिया है।
अब अभियान के तहत चिह्नित ऐसे परिवार, जो ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्रता की प्राथमिकता श्रेणी में शामिल किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अति गरीब परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने के लिए जीराे पावर्टी अभियान शुरू किया है। इसके तहत प्रदेश में लगभग 12.50 परिवारों को चिह्नित किया गया है।
योजना के तहत विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर इन परिवारों को सबल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत ही पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभांवित करने के भरी निर्देश दिए गए हैं।
ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव सौरभ बाबू की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के क्रियान्वयन के लिए वर्ष 2018 से समय-समय पर जारी शासनादेशों में विभिन्न वर्ग, समुदाय, जाति और जनजातियों को योजना की निर्धारित पात्रता की अलग-अलग प्राथमिकता श्रेणियों में शामिल किया गया है।
अब इसी व्यवस्था में ‘जीरो पावर्टी’ अभियान के तहत चिह्नित परिवारों को भी शामिल किया गया है। इससे उन गरीब परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने का रास्ता साफ होगा, जो अभी जर्जर, कच्चे मकानों में रह रहे हैं। प्रमुख सचिव ने ग्राम्य विकास आयुक्त को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा एलान- जीरो पावर्टी के पात्रों को मिलेगा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ
दिव्यांगजन रोजगार अभियान में 1559 को मिला काम
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से तीन से 13 अगस्त तक चलाए गए दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0 में 1559 दिव्यांगजन रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े। अभियान के तहत रोजगार मेले, प्लेसमेंट ड्राइव और रोजगार कैंप लगाए गए।
चयनितों को 10 से 18 हजार रुपये मासिक वेतन आफर किया गया। मोबाइल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रिशियन, सिलाई-कढ़ाई, जन सेवा केंद्र, डेयरी और पशुपालन के लिए सरकारी योजनाओं व ऋण सुविधाओं से भी जोड़ा गया। कानपुर नगर में 149, आजमगढ़ में 77, अमरोहा में 69, बरेली में 63 और सुलतानपुर में 56 दिव्यांगजन जुड़े।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

BJP का बड़ा सियासी दांव, यूपी के प्रभारी बने विनोद तावड़े; संगठन को देंगे धार - vinod tawde appointed as up incharge bjp released list gujrat tarun chugh punjab satish puniya

विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई

यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?


