होमबिज़नेसलखनऊ से कानपुर का सफर हुआ महंगा; जाजमऊ पुल बंद होने के बाद नया रूट और किराया लागू
बिज़नेस

लखनऊ से कानपुर का सफर हुआ महंगा; जाजमऊ पुल बंद होने के बाद नया रूट और किराया लागू

लखनऊ से कानपुर का सफर हुआ महंगा; जाजमऊ पुल बंद होने के बाद नया रूट और किराया लागू आजाद मार्ग तक के लिए यात्रियों को 101 रुपये खर्च करने होंगे. इसी तरह अन्य स्टॉपेज का किराया भी अलग-अलग होगा. By ETV Bharat Uttar Pradesh T…

ETV Bharat के अनुसार15 सितंबर 2026 को 09:04 am बजे
लखनऊ से कानपुर का सफर हुआ महंगा; जाजमऊ पुल बंद होने के बाद नया रूट और किराया लागू

सौजन्य से:- ETV Bharat

लखनऊ से कानपुर का सफर हुआ महंगा; जाजमऊ पुल बंद होने के बाद नया रूट और किराया लागू

आजाद मार्ग तक के लिए यात्रियों को 101 रुपये खर्च करने होंगे. इसी तरह अन्य स्टॉपेज का किराया भी अलग-अलग होगा.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 15, 2026 at 1:10 PM IST

कानपुर : शहर में जाजमऊ गंगा ब्रिज पर मरम्मत कार्य की वजह से एनएचएआई ने पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी दी है. इसका सीधा असर उन हज़ारों यात्रियों पर पड़ा है, जो रोजाना कानपुर से उन्नाव होते हुए लखनऊ का सफर करते हैं.

कानपुर में आरएम रोडवेज ने बताया पुल बंद होने की वजह से अब लखनऊ से कानपुर आने वाली बसें उन्नाव बाईपास से सीधे जाजमऊ की ओर न जाकर मरहला चौराहा से सरैंया क्रॉसिंग और फिर गंगा बैराज के रास्ते से झकरकटी बस स्टैंड पहुंचेंगी. ऐसे में बसों के रूट में 15 किलोमीटर का इजाफा हुआ, जिसके चलते अब लखनऊ से कानपुर का किराया 145 रुपये कर दिया गया है, जो अभी तक 123 रुपये था. ये डायवर्जन 13 दिसंबर तक लागू रहेगा. जिसके चलते बसें भी इस रूट से ही लखनऊ से कानपुर पहुंचेंगी.

आजाद मार्ग तक देने होंगे 101 रुपये

आरएम रोडवेज के महेश कुमार ने बताया जब बसें लखनऊ से कानपुर की ओर आएंगी तो सबसे पहले उनका स्टॉपेज आजाद मार्ग पर दिया गया है. आजाद मार्ग तक के लिए यात्रियों को 101 रुपये खर्च करने होंगे. इसी तरह अन्य स्टॉपेज का किराया भी अलग-अलग होगा. उन्होंने यह भी बताया कि लखनऊ से कानपुर आने वाली यात्रियों को अब कुछ और देर भी लगेगी. गंगा बैराज के रास्ते कंपनी बाग होते हुए बसें गुरुदेव चौराहा पर पहुंचेंगी. गुरुदेव चौराहा से फिर जीटी रोड होते हुए बसें झकरकटी बस स्टैंड तक जाएंगी.

ये भी पढ़ें- गोरखपुर में गरजीं AISA की नेहा बोरा, कहा-आम लोगों के घर और रोजगार उजाड़ रही सरकार

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें