कानपुर में सिंड्रेला दास ने जीते दो खिताब, पायस जैन बने पुरुष एकल चैंपियन - cindrella das payas jain win national tt titles in kanpur
कानपुर में सिंड्रेला दास ने जीते दो खिताब, पायस जैन बने पुरुष एकल चैंपियन कानपुर में नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में बंगाल की सिंड्रेला दास ने महिला और अंडर-19 वर्ग में दोहरा खिताब जीता। पुरुष वर्ग में दिल्ली के…

सौजन्य से:- Jagran
कानपुर में सिंड्रेला दास ने जीते दो खिताब, पायस जैन बने पुरुष एकल चैंपियन
कानपुर में नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में बंगाल की सिंड्रेला दास ने महिला और अंडर-19 वर्ग में दोहरा खिताब जीता। पुरुष वर्ग में दिल्ली के पायस जैन ने पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के मानव ठक्कर को 4-1 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
HighLights
- दिल्ली के पायस जैन ने पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के मानव ठक्कर को 4-1 से हराकर हासिल किया शीर्ष स्थान
- बंगाल की सिंड्रेला ने महिला वर्ग में महाराष्ट्र की दिव्यांशी भौमिक को 4-2 से और अंडर-19 वर्ग में अनन्या को हराया
जागरण संवाददाता, कानपुर। नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में देशभर के शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले में बंगाल की सिंड्रेला दास को दोहरा खिताब मिला। सिंड्रेला ने महिला वर्ग में महाराष्ट्र की दिव्यांशी भौमिक को 4-2 से और अंडर-19 वर्ग में अनन्या को हराकर खिताबी जीत दर्ज की। चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में दिल्ली के पायस जैन ने पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के मानव ठक्कर को 4-1 से पराजित किया।
रविवार को आर्य नगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप के अंतिम दिन पुरुष, महिला और अंडर-19 वर्ग के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले खेले गए। पुरुष एकल के फाइनल में दिल्ली के पायस जैन ने मानव ठक्कर को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पायस ने 11-3, 9-11, 11-5, 12-10, 11-8 से मानव को हराया। पायस ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए पहला गेम आसानी से अपने नाम किया।
मानव ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए 11-9 से जीत दर्ज की, लेकिन इसके बाद पायस ने लगातार तीन गेम जीतकर पुरुष वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसी प्रकार महिला एकल के फाइनल में बंगाल की सिंड्रेला दास ने महाराष्ट्र की दिव्यांशी भौमिक को 4-2 से हराकर महिला एकल का खिताब जीता। छह गेम तक चले मुकाबले में सिंड्रेला ने 9-11, 11-8, 11-8, 5-11, 11-7, 11-9 से जीत दर्ज की।
सिंड्रेला ने यूथ गर्ल्स अंडर-19 के फाइनल में अनन्या को 11-8, 10-12, 11-8, 11-9, 11-4 से हराकर दोहरा खिताब अपने नाम किया। यूथ बालक अंडर-19 असम के प्रियानुज भट्टाचार्य ने तमिलनाडु के पीबी अभिनंद को 4-3 से हराया। सात गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में प्रियानुज ने 9-11, 11-5, 11-3, 8-11, 21-23, 11-4, 11-7 से जीत दर्ज की।
समापन समारोह में कामनवेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, चेयरमैन विवेक कोहली, सचिव एमपी सिंह व यूपीटीटीए चेयरमैन संजीव पाठक तथा गीता टंडन कपूर ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: नदी सभ्यताओं व विरासत संरक्षण पर लखनऊ में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

प्रदेशीय जूडो में गोरखपुर ने जीते पांच पदक

UP Farmers Loan Scheme: यूपी के किसानों को 6 लाख तक का लोन, ऐसे उठाएं लाभ; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया


