प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत पर बरसे पत्थर तो सहमे यात्री, C-5 से लेकर E-1 तक पांच कोचों के शीशे चटके, अज्ञात पर मुकदमा - prayagraj gorakhpur vande bharat stone pelting 5 coaches damaged
प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत पर बरसे पत्थर तो सहमे यात्री, C-5 से लेकर E-1 तक पांच कोचों के शीशे चटके, अज्ञात पर मुकदमा प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर फाफामऊ पुल के पास पथराव हुआ, जिससे पांच कोचों के शीशे टूट गए…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत पर बरसे पत्थर तो सहमे यात्री, C-5 से लेकर E-1 तक पांच कोचों के शीशे चटके, अज्ञात पर मुकदमा
प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर फाफामऊ पुल के पास पथराव हुआ, जिससे पांच कोचों के शीशे टूट गए और यात्री सहम गए। अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।
HighLights
- फाफामऊ पुल पार करते ही मंगलवार दोपहर 1:05 बजे हुई यह घटना
- गोरखपुर से ट्रेन आ रही थी प्रयागराज, ट्रेन के यात्री ने दी पथराव की सूचना
- अज्ञात उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज, आरपीएफ जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गोरखपुर से प्रयागराज आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22549) मंगलवार दोपहर एक बार फिर उपद्रवियों के निशाने पर आ गई। फाफामऊ पुल पार कर जैसे ही ट्रेन प्रयागराज जंक्शन की ओर बढ़ी, अचानक पत्थरों की बौछार शुरू हो गई। दोपहर करीब 1:05 बजे हुए इस हमले से ट्रेन के भीतर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।ताबड़तोड़ चले पत्थरों से ट्रेन के सी-पांच, सी-छह, सी-सात, सी-आठ और ई-वन कोच के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि कोच की खिड़कियों पर लगे पर्दे खिंचे हुए थे, जिससे कांच के नुकीले टुकड़े यात्रियों के चेहरों तक नहीं पहुंचे और बड़ा हादसा टल गया।
ट्रेन में सवार यात्री अरविंद राठौड़ ने उस खौफनाक मंजर को बयां करते हुए बताया कि सफर सामान्य गति से चल रहा था, तभी अचानक खिड़की पर तेज धमाके जैसी आवाज हुई। देखते ही देखते कांच का शीशा चटक गया और उसके टुकड़े सीट पर गिरने लगे। दहशत में आए यात्रियों ने तत्काल 'रेल मदद' ऐप के जरिए कंट्रोल रूम को सूचना दी। दोपहर 1:22 बजे ट्रेन के प्रयागराज जंक्शन पहुंचते ही आरपीएफ और सुरक्षा एजेंसियों ने बोगियों की जांच शुरू की।
लोको पायलट अखिलेश सिंह ने बताया कि प्रयाग स्टेशन से आगे बढ़ने पर ब्लैक टी-शर्ट पहने एक युवक ने पत्थर मारे और भाग निकला। वहीं, यात्री ने एक बच्चे द्वारा हमला करने की बात कही। आरपीएफ प्रयाग स्टेशन के इंस्पेक्टर आर. बी. सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज हो गया है। ट्रेन में लगे सीसीटीवी से हमलावर की पहचान की जा रही है।
इस रूट पर लगातार बढ़ रहा उपद्रवियों का दुस्साहस
गोरखपुर-लखनऊ-प्रयागराज रेल मार्ग पर वंदे भारत को निशाना बनाए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है।
एक जून 2025: अटरामपुर के पास पथराव।
तीन जून 2025 : कुंडा में वंदे भारत पर पथराव
13 मई 2025: ऊंचाहार और लक्ष्मनपुर के बीच सवांपुर नेवादा के पास ट्रेन पर हमला।
पांच मार्च 2025: रायबरेली स्टेशन के आउटर पर कोच के शीशे तोड़े गए।
15 अप्रैल 2025: बस्ती और ओरवारा स्टेशन के मध्य पथराव की घटना।
23 नवंबर 2023 : रसौली स्टेशन आउटर के पास पथराव
बार-बार हमले से सवाल
देश की सबसे आधुनिक और वीआईपी ट्रेनों में शुमार गोरखपुर वंदे भारत पर इस तरह बार-बार हो रहे हमले आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे इंटेलिजेंस के दावों की पोल खोल रहे हैं। लगातार संवेदनशील घोषित किए जा रहे इलाकों में भी पेट्रोलिंग और निगरानी की नाकामी से यात्रियों की सुरक्षा दांव पर है।
घटना की जानकारी मिली है। पूरे मामले की गहन पड़ताल आरपीएफ द्वारा की जा रही है।
- प्रशांत वर्मा, एसपी जीआरपी।
मुकदमा दर्ज हो गया है। टीमों को जांच में लगाया गया है, उपद्रवियों को चिह्नित कर जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
- देवांश शुक्ला, सीनियर डीएससी, आरपीएफ लखनऊ मंडलद्ध
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में हैवानियत; 4 साल की मासूम बच्ची से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

गोरखपुर में पावर कट: बुधवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती, जानिए आपके इलाके का हाल - gorakhpur power cut many areas to face outage on wednesday

लखनऊ: गड्ढे में गिरकर छात्र की मौत पर परिवारजन ने किया प्रदर्शन, 10 लाख मुआवजे के बाद किया अंतिम संस्कार - lucknow student drowns in lda pit family gets 10 lakh aid


