बच्चों! RAINY DAY...मनाओ छुट्टी, यूपी के इन चार जिलों में आज SCHOOL HOLIDAY
बच्चों! RAINY DAY...मनाओ छुट्टी, यूपी के इन चार जिलों में आज SCHOOL HOLIDAY यूपी में भीषण बारिश के चलते डीएम ने लिया फैसला, देर रात जारी हुए आदेश. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 19, 2026 at 7:37 AM I…

सौजन्य से:- ETV Bharat
बच्चों! RAINY DAY...मनाओ छुट्टी, यूपी के इन चार जिलों में आज SCHOOL HOLIDAY
यूपी में भीषण बारिश के चलते डीएम ने लिया फैसला, देर रात जारी हुए आदेश.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 19, 2026 at 7:37 AM IST
लखनऊ: यूपी में भीषण बारिश के चलते प्रदेश के चार जिलों में आज स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी किया गया है. डीएम के आदेश पर बीएसए की ओर से यह आदेश जारी कर दिया गया है. कई जिलों में 12वीं तक के स्कूल आज बंद रहेंगे. चलिए आगे जानते हैं कि किन जिलों में आज अवकाश रहेगा.
1. मिर्जापुर में आज स्कूलों की छुट्टी रहेगी
मिर्जापुर में आज स्कूलों की छुट्टी रहेगी. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक 19 अगस्त को जिले में कक्षा एक से 8 तक के स्कूल बंद रहेंगे. शिक्षक हमेशा की तरह स्कूल जाएंगे. यू डायस, मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा ड्रॉपबॉक्स जैसे सरकारी कामकाज करेंगे.
2. प्रयागराज में आज 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित
जिले में लगातार हो रही भीषण बारिश के मद्देनजर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अनिल कुमार आज अवकाश का आदेश जारी किया गया है. आदेश के मुताबिक 19 अगस्त को जनपद के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में 'रेनी-डे' (बारिश की छुट्टी) घोषित कर दी गई है. यह आदेश सरकारी (परिषदीय) स्कूल, अशासकीय सहायता प्राप्त (Aided) विद्यालय
सभी बोर्ड के (UP Board, CBSE, ICSE आदि) के निजी व मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा.
3. वाराणसी में भी स्कूल आज बंद रहेंगे
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जनपद वाराणसी सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके मद्देनजर डीएम ने कक्षा-1 से 8 तक संचालित समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है. इस संबंध में देर रात बीएसए की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा.
4. कौशांबी में भी स्कूल बंद रहेंगे
कौशांबी में भारी बारिश के चलते आज प्री प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश बीएसए की ओर से जारी किया गया है. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. कहा गया है कि स्कूलों को हर हाल में आदेश का अनुपालन करना है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में स्कूल से अनुपस्थित मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, तीन महिला टीचरों की वेतनवृद्धि रोकी - kanpur headmistress suspended 3 teachers pay halted

बारिश से बेहाल प्रयागराज, घरों में घुसा पानी! सड़कों पर यातायात ठप, तस्वीरों में देखें हालात

उत्तर प्रदेश में सपा नेता आजम खान के ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी पर ईडी ने छापेमारी की है


