लखनऊ: गड्ढे में गिरकर छात्र की मौत पर परिवारजन ने किया प्रदर्शन, 10 लाख मुआवजे के बाद किया अंतिम संस्कार - lucknow student drowns in lda pit family gets 10 lakh aid
लखनऊ: गड्ढे में गिरकर छात्र की मौत पर परिवारजन ने किया प्रदर्शन, 10 लाख मुआवजे के बाद किया अंतिम संस्कार लखनऊ के गोसाईगंज में एलडीए की आईटी सिटी योजना के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर छात्र आदर्श की मौत के बाद परिवार ने प्…

सौजन्य से:- Jagran
लखनऊ: गड्ढे में गिरकर छात्र की मौत पर परिवारजन ने किया प्रदर्शन, 10 लाख मुआवजे के बाद किया अंतिम संस्कार
लखनऊ के गोसाईगंज में एलडीए की आईटी सिटी योजना के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर छात्र आदर्श की मौत के बाद परिवार ने प्रदर्शन किया। परिवार ने 25 लाख मुआवजे की मांग की।
HighLights
- एलडीए के गड्ढे में डूबकर छात्र आदर्श की मौत।
- परिवार ने मुआवजे के लिए किया जोरदार प्रदर्शन।
- एलडीए ने 10 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति जताई।
संवाद सूत्र, गोसाईगंज। एलडीए की आईटी सिटी योजना के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबकर जान गंवाने वाले 10वीं के छात्र आदर्श के अंतिम संस्कार को लेकर मंगलवार को रकीबाबाद गांव में हंगामा हो गया।
पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही आक्रोशित परिवारजन ने एलडीए के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवार ने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की और मुआवजा मिलने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस ने एलडीए अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया। काफी देर तक चली बातचीत में परिवार अपनी मांग पर अड़ा रहा।
अधिकारियों की ओर से समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन परिजन गड्ढे को मौत का कारण बताते हुए मुआवजे पर सहमति के बिना अंतिम संस्कार को तैयार नहीं थे।
बाद में एलडीए के अवर अभियंता निशांत और सहायक अभियंता शिवम ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति जताई। इसके बावजूद परिवारजन ने कुछ देर तक शव घर पर ही रखा। मुआवजे की राशि मिलने के बाद ही उन्होंने आदर्श के शव का अंतिम संस्कार किया।
परिवारजन का आरोप है कि निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे को सुरक्षित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। पानी से भरे खुले गड्ढे में डूबने से सोमवार को आदर्श की मौत हो गई थी। हादसे के बाद ग्रामीणों में भी एलडीए की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में हैवानियत; 4 साल की मासूम बच्ची से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

गोरखपुर में पावर कट: बुधवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती, जानिए आपके इलाके का हाल - gorakhpur power cut many areas to face outage on wednesday

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नई मुसीबत, चिरैया नाले की पुलिया का प्रोटेक्शन वर्क धंसा


