होमक्राइमलखनऊ में हैवानियत; 4 साल की मासूम बच्ची से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म
क्राइम

लखनऊ में हैवानियत; 4 साल की मासूम बच्ची से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

लखनऊ में हैवानियत; 4 साल की मासूम बच्ची से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म जानकीपुरम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 19, 2026 at 8:03 AM IST लखनऊ:…

ETV Bharat के अनुसार19 अगस्त 2026 को 02:55 am बजे
लखनऊ में हैवानियत; 4 साल की मासूम बच्ची से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

सौजन्य से:- ETV Bharat

लखनऊ में हैवानियत; 4 साल की मासूम बच्ची से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

जानकीपुरम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 19, 2026 at 8:03 AM IST

लखनऊ: जानकीपुरम थाना क्षेत्र में मासूमियत को तार-तार करते हुए 63 वर्षीय एक बुजुर्ग ने साढ़े चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. बच्ची की मां की तहरीर और मेडिकल जांच में पुष्टि होने के बाद जानकीपुरम पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.

30 जून को मां ने दर्ज कराया था मुकदमा: पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने 30 जून को जानकीपुरम कोतवाली में नामजद तहरीर दी थी। मां का आरोप था कि उनके पड़ोस/पहचान में रहने वाले बुजुर्ग ने मासूम के साथ दरिंदगी की. तहरीर मिलते ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.

मेडिकल जांच से पुख्ता हुए साक्ष्य: एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने फौरन बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया. साथ ही मां और पीड़िता के बयान दर्ज कर घटनास्थल का मुआयना किया गया. मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की भूमिका पूरी तरह स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

छत्तीसगढ़ का रहने वाला आरोपी: आरोपी मूल रूप से छत्तीसगढ़ का निवासी है और लखनऊ में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सभी विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें