'कालीबाड़ी बाबा और रवि किशन के फिल्म को कितने लोगों ने देखा?' CM योगी ने ली चुटकी, बोले- बराबरी है दोनों में - how many people watched the films featuring kalibaris baba and ravi kishan cm yogi quipped its a tie between the two
'कालीबाड़ी बाबा और रवि किशन के फिल्म को कितने लोगों ने देखा?' CM योगी ने ली चुटकी, बोले- बराबरी है दोनों में सीएम योगी ने गोरखपुर में 70 करोड़ रुपये की लागत से बनी 1.80 किमी लंबी ग्रीन सिटी रोड का लोकार्पण किया। इस दौरान…

सौजन्य से:- Jagran
'कालीबाड़ी बाबा और रवि किशन के फिल्म को कितने लोगों ने देखा?' CM योगी ने ली चुटकी, बोले- बराबरी है दोनों में
सीएम योगी ने गोरखपुर में 70 करोड़ रुपये की लागत से बनी 1.80 किमी लंबी ग्रीन सिटी रोड का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने सांसद रवि किशन पर चुटकी लेते ...और पढ़ें
HighLights
- सीएम योगी ने गोरखपुर में 70 करोड़ की सड़क का लोकार्पण किया।
- 1.80 किमी लंबी ग्रीन सिटी रोड से आवागमन हुआ आसान।
- सांसद रवि किशन पर चुटकी लेते हुए सीएम ने पूछा सवाल।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/गोरखपुर। सीएम योगी मंगलवार को गोरखपुर दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 2-लेन मार्ग का लोकार्पण किया। साथ ही जनता को संबोधित भी किया।
ग्रीन सिटी रोड के उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम योगी ने सांसद रवि किशन की चुटकी ली। उन्होंने कहा- आज सांसद रवि किशन ने पता नहीं क्यों भाषण नहीं दिया। लगता है ज्यादा दावत खिला दिया आप सभी को।
सीएम ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि कितने लोग रवि किशन के भोज में गए थे। कितने लोगों ने उनकी फिल्म देखी है? कितने लोगों ने 'कालीबाड़ी के बाबा' की फिल्म को देखा है? इस पर लोगों ने जवाब भी दिया। जवाब सुनने के बाद सीएम योगी ने कहा कि चलिए दोनों में बराबरी ही है।
69.58 करोड़ से बनी है सड़क
1.80 किमी की लंबाई में इस सड़क के निर्माण पर 69.58 करोड़ रुपये की लागत आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग- 24 (सोनौली नौतनवां गोरखपुर) से निकलकर यह सड़क ग्रीन सिटी, पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक जाती है। इसका चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड- दो ने कराया है।
सड़क चौड़ी हो जाने से ग्रीन सिटी और इससे जुड़ी कॉलोनियों के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिल गई है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था के लिए सड़क के दोनों तरफ ड्रेन का निर्माण भी कराया गया है।
ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क न सिर्फ क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात है वरन नेपाल, लखनऊ, वाराणसी, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर आदि स्थानों की ओर जाने वालों को शहर के रास्ते से गुजरने से भी मुक्ति दिलाता है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर को मिली 70 करोड़ की ग्रीन सिटी-माधोपुर सड़क की सौगात, सीएम योगी ने किया लोकार्पण
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

VIDEO: मौन व्रत में भी क्यों बोले थे सांसद रवि किशन? CM योगी ने ली चुटकी

योगी की चुटकी पर रवि किशन ने कहा- महादेव का आशीर्वाद

सनी लियोन ने अपनी अगली फिल्म चुडैल की शूटिंग उत्तर प्रदेश में पूरी की: रिपोर्ट


