'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार योगी आदित्यनाथ के पीडीए में पी का मतलब पाकिस्तान बताए जाने वाले बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है, सपा चीफ ने अब पीडीए का मतलब प्रेम दया अपनापन बता…

सौजन्य से:- ABP News
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
योगी आदित्यनाथ के पीडीए में पी का मतलब पाकिस्तान बताए जाने वाले बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है, सपा चीफ ने अब पीडीए का मतलब प्रेम दया अपनापन बताया है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीडीए में पी का मतलब पाकिस्तान बताए जाने से संबंधी बयान पर समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पलटवार किया है. अखिलेश यादव ने कहा कि पी का मतलब पाकिस्तान - बीजेपी का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान. सपा चीफ ने कहा कि पीडीए से घबराएं हैं, इसलिए परिभाषा बदल रहे हैं, पीडीए - प्रेम दया अपनापन.. वाली सरकार बनाएं.
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनेगी तो प्राइमरी स्कूलों को सुधारने का का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि इधर सच बोलना भी गलत है, सच बोलोगे को मारे जाओगे.. सच बोलना भी मुश्किल है. अखिलेश यादव ने महंगाई के मुद्दे पर जवाब दिया है, उन्होंने कहा कि आज हर चीज़ महंगी हो गई है. मुनाफे के लिए पेट्रोल में Ethanol मिलवा रहे हैं, मुनाफे के लिए चीनी महंगी हो रही है.
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार बताए कि 15 करोड़ लोग (जो गरीब हैं) की Per Capita Income क्या है? 15 करोड़ लोगों को गरीब मान रही है. जिनके पास आयुषमान कार्ड है. पूर्व सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी और सहयोगी दल 403 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं, डबल तैयारी हो रही है. यह भी कहा कि सपा किसी को छोड़ कर नहीं जाती है, सपा को लोग छोड़कर जाते हैं.
मुझे नहीं बुलेट प्रूफ जैकेट की जरूरत
अखिलेश यादव ने कहा कि, "जो पानी भर गया है प्रयागराज में.. एक लाख करोड़ development में खर्च हुआ है... और हालत देखिए.. लखनऊ में पानी भर गया." बुलेट प्रूफ जैकेट पर सपा चीफ ने कहा कि "जब मुझे मिलेगी तो मैं आपको दे दूंगा.. अभी तक मुझे नहीं मिला है.. मुझे जरूरत नहीं हैं.. जिन्हें ज्यादा जरूरत है उनसे जाकर पूछ लो."
सपा की सरकार बनी तो लाएंगे डेयरी पॉलिसी
अखिलेश यादव ने जितने भी बीजेपी के सहयोगी दल हैं उनको ज्यादा से ज्यादा सीटें दी जाएं... हमने 30 दिया है तो वो 120 सीटें दें और नहीं दिया तो आप अपमान कर रहे हो.. अजीत सिंह, चौधरी चरण सिंह का अपमान कर रहे हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार आएगी तो जो डेयरी का काम करना चाहते हैं, जानवर, व्यापार में लाभ हो, ऐसी Policy लाएंगे.
दिव्यांगों के लिए अखिलेश ने की घोषणा
सपा चीफ ने कहा कि, बड़े लोगों को लाभ कैसे मिलेगा, वो घबराए हुए हैं, इसलिए पीडीए पीडीए कर रहे हैं. दिव्यांगो पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार बनेगी तो उन्हें सम्मान देने का काम करेंगे.. अलग Manifesto बनाएंगे, दिव्यांग साथियों को electric wheelchair देंगे.
अखिलेश यादव ने कहा कि, "जिस समय सपा ने 40 हजार रुपये का ऐलान किया था. बीजेपी ने कहा था कि हवाहवाई है.. और आज कह रहे हैं कि 50 हजार रुपये देंगे. महाराष्ट्र में देखिए, बहुत सारे नाम काट दिए. बिहार में दोबारा नहीं दिए." अखिलेश यादव ने गौमूत्र मामले पर कहा कि, "हमारे पार्टी कार्यलय में 200 लीटर रखा हुआ है. आप बताओ पैसे कहां से मिलेगा."
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश सरकार ने आईआईटी को 100 करोड़ रुपये से अधिक की सड़कों, पुलों, सीवरेज परियोजनाओं का निरीक्षण करने का काम सौंपा

यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

कानपुर में सड़कों पर उतरे जेन अल्फा, प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन - kanpur students protest for new primary school building demand


