होमक्राइमGIC प्रवक्ता भर्ती मुख्य परीक्षा 30 और 31 अगस्त को: UPPSC ने जारी किए प्रवेश पत्र, प्रयागराज और लखनऊ में बनाए गए केंद्र - Prayagraj (Allahabad) News
क्राइम

GIC प्रवक्ता भर्ती मुख्य परीक्षा 30 और 31 अगस्त को: UPPSC ने जारी किए प्रवेश पत्र, प्रयागराज और लखनऊ में बनाए गए केंद्र - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - UPPSC GIC Lecturer Admit Card Released | Prayagraj Lucknow Exam Centers GIC प्रवक्ता भर्ती मुख्य परीक्षा 30 और 31 अगस्त को:UPPSC ने जारी किए प्रवेश पत्र, प्रयागराज और लख…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 अगस्त 2026 को 08:55 am बजे
GIC प्रवक्ता भर्ती मुख्य परीक्षा 30 और 31 अगस्त को:  UPPSC ने जारी किए प्रवेश पत्र, प्रयागराज और लखनऊ में बनाए गए केंद्र - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- UPPSC GIC Lecturer Admit Card Released | Prayagraj Lucknow Exam Centers

GIC प्रवक्ता भर्ती मुख्य परीक्षा 30 और 31 अगस्त को:UPPSC ने जारी किए प्रवेश पत्र, प्रयागराज और लखनऊ में बनाए गए केंद्र

- कॉपी लिंक

राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) भर्ती की मुख्य परीक्षा 30 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा केंद्र प्रयागराज और लखनऊ में बनाए गए हैं।

आयोग ने अभ्यर्थियों को अपने ओटीआर नंबर के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा दी है। इसके साथ ही, आयोग ने परीक्षा केंद्र में प्रवेश, आवश्यक दस्तावेज और अनुचित साधनों के उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं।

30-31 अगस्त को दो सेशन में परीक्षा होगी

आयोग के उपसचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी के अनुसार, 30 अगस्त को परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा।

उपसचिव ने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट uppsc.up.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसमें दिए गए निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें। उन्हें प्रवेश पत्र में अंकित निर्धारित तिथि, समय और परीक्षा केंद्र पर ही उपस्थित होना होगा।

- पहले सत्र में कुल 15 विषयों की परीक्षा होगी, जिनमें समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिकशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, इतिहास, जीव विज्ञान, हिंदी, उर्दू, संस्कृत शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, जेल प्रशिक्षण विद्यालय से संबंधित मनोविज्ञान, अपराध विज्ञान और दंड शास्त्र के अभ्यर्थी भी इस सत्र में शामिल होंगे।

- दूसरे सत्र में 13 विषयों के लिए द्वितीय प्रश्नपत्र (वैकल्पिक विषय - परंपरागत) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन विषयों में समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिकशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, इतिहास, जीव विज्ञान, हिंदी, उर्दू और संस्कृत शामिल हैं।

31 अगस्त को विशेष विषयों की परीक्षा केवल लखनऊ जनपद में होगी। इसके लिए आयोग के शिविर कार्यालय, सेक्टर-डी, अलीगंज स्थित परीक्षा हॉल के भूतल में केंद्र बनाया गया है।

- प्रथम सत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मनोविज्ञान (परंपरागत) की परीक्षा होगी।

- द्वितीय सत्र में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक अपराध विज्ञान एवं दंड शास्त्र (परंपरागत) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

दो फोटो और आईडी की मूल-छायाप्रति जरूरी परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की दो फोटो तथा आईडी प्रूफ की मूल प्रति और छायाप्रति अनिवार्य रूप से लेकर पहुंचना होगा। कक्ष में तैनात निरीक्षक को आईडी प्रूफ की एक छायाप्रति उपलब्ध करानी होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से एक घंटा 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम समय की भीड़ और किसी संभावित परेशानी से बचने के लिए पर्याप्त समय लेकर केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

हार्ड कॉपी जमा करने की प्रक्रिया पूरी करना जरूरी आयोग ने मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले संबंधित अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी है। इसके लिए अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की प्रक्रिया निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी। जांच में यदि यह पाया जाता है कि निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है तो संबंधित अभ्यर्थी का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।

नकल पर एक करोड़ तक जुर्माना, आजीवन कारावास का प्रावधान आयोग ने परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल को लेकर भी कड़ी चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करना, नकल करना या नकल कराना, प्रश्नपत्र का प्रतिरूपण करना, प्रश्नपत्र को प्रकट करना अथवा उसे प्रकट करने का षड्यंत्र करना दंडनीय अपराध है।

आयोग के अनुसार ऐसे मामलों में एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा, दोनों हो सकती हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और सभी निर्धारित नियमों का पालन करने को कहा है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें