होमशिक्षा-करियरकानपुर में सड़कों पर उतरे जेन अल्फा, प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन - kanpur students protest for new primary school building demand
शिक्षा-करियर

कानपुर में सड़कों पर उतरे जेन अल्फा, प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन - kanpur students protest for new primary school building demand

कानपुर में सड़कों पर उतरे जेन अल्फा, प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के समूही भटपुरवा गांव में छात्र-छात्राओं ने नए प्राथमिक विद्यालय भवन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जर…

Jagran के अनुसार22 अगस्त 2026 को 05:55 am बजे
कानपुर में सड़कों पर उतरे जेन अल्फा, प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन
 - kanpur students protest for new primary school building demand

सौजन्य से:- Jagran

कानपुर में सड़कों पर उतरे जेन अल्फा, प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के समूही भटपुरवा गांव में छात्र-छात्राओं ने नए प्राथमिक विद्यालय भवन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जर्जर भवन के कारण स्कूल दो कमरों में संचालित हो रहा है, जिससे 122 छात्रों को परेशानी हो रही है।

HighLights

- घाटमपुर के समूही भटपुरवा में छात्रों ने नए भवन हेतु प्रदर्शन किया।

- जर्जर प्राथमिक विद्यालय भवन के कारण दो कमरों में चल रहा स्कूल।

- ग्रामीण तीन साल से नए स्कूल भवन की मांग कर रहे।

संवाद सहयोगी, कानपुर। जेन-अल्फा का प्रदर्शन अब घाटमपुर क्षेत्र में भी शुरू हो गया है। तहसील क्षेत्र के समूही भटपुरवा गांव में प्राथमिक विद्यालय के नए भवन की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन शुरू किया है। छात्रों का कहना है कि दो कमरों में संचालित हो रहे विद्यालय में समस्याएं हो रही हैं। शनिवार को उन्होंने विद्यालय में प्रवेश करने से मना करते हुए विद्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू की।

समूही भटपुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर था। वर्ष 2023 में जर्जर हिस्सा गिरने से एक बच्ची घायल हो गई थी। इसके कारण वर्ष 2023 में विभाग ने अनुमित के बाद जर्जर हिस्से को ढहाकर उसकी नीलामी की थी। इसके बाद से स्कूल दो कमरों में संचालित है।

वहीं, प्राथमिक विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी को एक घर में संचालित किया जा रहा है। विद्यालय में वर्तमान में कुल 122 छात्र अध्ययनरत हैं। प्रधानाध्यापिका प्रियंका तिवारी के साथ दो सहायक अध्यापक और दो शिक्षामित्र तैनात हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीते तीन सालों से वे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के पास स्कूल भवन बनवाने की मांग लेकर दौड़ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

शनिवार को बच्चे स्कूल पहुंचे तो लेकिन, अंदर नहीं दाखिल हुए। बाहर ही उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले में एबीएएसए दीपक अवस्थी ने बताया कि उन्होंने कल ही भीतरगांव खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर ज्वाइन किया है। उनके पास घाटमपुर का अतिरिक्त प्रभार है। बताया कि वह मौके पर पहुंच रहे हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें