जापान के टूरिज्म एक्सपो में हिस्सा लेगा उत्तर प्रदेश
जापान के टूरिज्म एक्सपो में हिस्सा लेगा उत्तर प्रदेश सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग के लिए जापान की टीम अगले महीने आएगी यूपी जापान के जापान के साथ अपने आर्थिक और औद्योगिक संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए तैयार है उत्तर प्र…

सौजन्य से:- Hindustan
जापान के टूरिज्म एक्सपो में हिस्सा लेगा उत्तर प्रदेश
सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग के लिए जापान की टीम अगले महीने आएगी यूपी जापान के
जापान के साथ अपने आर्थिक और औद्योगिक संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए तैयार है उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री एमएसएमई से बड़े उद्योगों तक जापानी निवेश के लिए यूपी में मिलेंगे व्यापक अवसर
लखनऊ। विशेष संवाददाता
सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग
भारत और जापान सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग को लेकर सहमत हैं। भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट के दौरान बताया कि जुलाई 2026 में जापान के प्रधानमंत्री ताकाइची की भारत यात्रा के दौरान सेमीकंडक्टर को जापान-भारत आर्थिक सुरक्षा सहयोग के पांच प्राथमिक क्षेत्रों में शामिल किया गया है। जापानी उद्योग जगत की एक टीम सितंबर के मध्य में सेमीकॉन इंडिया के साथ एचसीएल टेक्नोलॉजीज का दौरा करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जापान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की सेमीकंडक्टर समिति की बैठक में सहभागिता की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। जापानी पक्ष ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में संभावनाओं का अध्ययन करने के लिए अपनी टीम को उत्तर प्रदेश भेजने की बात कही।
पर्यटन में सहयोग
इस दौरान उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निवेश, उन्नत प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, मानव संसाधन विकास, कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग पर व्यापक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश जापान के साथ अपने आर्थिक और औद्योगिक संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए तैयार है। प्रदेश में जापानी निवेशकों के लिए एमएसएमई से लेकर बड़े उद्योगों तक व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।
जापान के टूरिज्म एक्सपो में हिस्सा लेगा यूपी
टूरिज्म एक्सपो में सहभागिता
पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। जापानी पक्ष ने सितंबर में आयोजित होने वाले टूरिज्म एक्सपो जापान 2026 में उत्तर प्रदेश की सहभागिता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की ओर से इसमें सहभागिता की सहमति दी। वर्ष 2025 में 2.19 लाख जापानी नागरिकों ने भारत की यात्रा की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12.5 प्रतिशत अधिक है। उत्तर प्रदेश के बौद्ध, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और विरासत पर्यटन स्थलों में जापानी पर्यटकों के लिए व्यापक संभावनाएं हैं।
कृषि और रोजगार के अवसर
कृषि, विनिर्माण, नर्सिंक केयर में रोजगार के अवसर
विनिर्माण, कृषि और नर्सिंग केयर जैसे क्षेत्रों में जापान में उपलब्ध रोजगार अवसरों के लिए उत्तर प्रदेश के युवाओं को तैयार करने पर भी चर्चा हुई। इसी क्रम में मार्च में आगरा के आरबी पीजी कॉलेज में कृषि क्षेत्र में जापान में रोजगार के अवसरों के लिए आयोजित रोजगार मेले का उल्लेख किया गया। एमिटी विश्वविद्यालय और जापान के इबाराकी प्रीफेक्चर के बीच विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप और प्रशिक्षण के अवसर विकसित करने के लिए हुए समझौते को भी दोनों देशों के बीच बढ़ते मानव संसाधन सहयोग की महत्वपूर्ण पहल बताया गया। जापानी भाषा, तकनीकी दक्षता और उद्योग आधारित प्रशिक्षण को साथ लेकर युवाओं के लिए जापान में रोजगार के अवसरों को और व्यापक बनाया जा सकता है。
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में सड़कों पर उतरे जेन अल्फा, प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन - kanpur students protest for new primary school building demand

जापान वैश्विक नवाचार केंद्र के रूप में उत्तर प्रदेश के भविष्य का सह-निर्माता: योगी आदित्यनाथ

यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम


