गोरखपुर में रफ्तार का कहर, दीवार से टकराई बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत - kanpur police stop children crossing ganga for school amid rising water
गोरखपुर में रफ्तार का कहर, दीवार से टकराई बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत गोरखपुर के मुंडेरा बाजार में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकरा गई, जिससे 23 वर्षीय राजेश राजभर की मौत हो गई। हादसे के कारणों की जांच चल रही…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर में रफ्तार का कहर, दीवार से टकराई बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत
गोरखपुर के मुंडेरा बाजार में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकरा गई, जिससे 23 वर्षीय राजेश राजभर की मौत हो गई। हादसे के कारणों की जांच चल रही है, जबकि पिता ने अज्ञात वाहन से टक्कर की आशंका जताई है।
HighLights
- गोरखपुर में तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई।
- हादसे में 23 वर्षीय राजेश राजभर की मौत।
- पिता ने अज्ञात वाहन से टक्कर की आशंका जताई।
संवाद सूत्र, मुंडेरा बाजार, (गोरखपुर)। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर शनिवार सुबह सरदारनगर ब्लाक के पास दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय राजेश राजभर उर्फ बन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए सीएचसी चौरीचौरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
राजेश राजभर चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शत्रुघ्नपुर गांव के पासी टोला का रहने वाला था। शनिवार सुबह आठ बजे वह बाइक से भौवापार गांव में रहने वाले अपने मामा के घर जा रहा था। सरदारनगर ब्लाक के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। हादसे में राजेश को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइक के अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने की बात सामने आई है। वहीं, पिता राम गुलाम ने अज्ञात वाहन की टक्कर से बेटे की मौत होने की आशंका जताई है। हादसे के कारणों की जांच चल रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

GIC प्रवक्ता भर्ती मुख्य परीक्षा 30 और 31 अगस्त को: UPPSC ने जारी किए प्रवेश पत्र, प्रयागराज और लखनऊ में बनाए गए केंद्र - Prayagraj (Allahabad) News

यूपी की बड़ी खबरें: झांसी में विदाई से पहले भागी दुल्हन, जीजा भी 1.30 लाख लेकर फरार; युवक गुजरात से आया था शादी करने - Uttar Pradesh News

2.20 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार: कानपुर पुलिस ने लखनऊ से पकड़ा, 2 साल से था फरार - Kanpur News


