होम›सेहत›लखनऊ-गोरखपुर जलभराव पर अखिलेश ने BJP को घेरा, बोले- 'भाजपाई भ्रष्टाचार...'
सेहत

लखनऊ-गोरखपुर जलभराव पर अखिलेश ने BJP को घेरा, बोले- 'भाजपाई भ्रष्टाचार...'

लखनऊ-गोरखपुर जलभराव पर अखिलेश ने BJP को घेरा, बोले- 'भाजपाई भ्रष्टाचार...' अखिलेश यादव ने लखनऊ, गोरखपुर समेत कई शहरों में जलभराव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और खराब जलनिकासी व्यवस्था के साथ नदियों की स्थिति का मुद्दा उ…

abplive.com के अनुसार27 सितंबर 2026 को 08:04 am बजे
लखनऊ-गोरखपुर जलभराव पर अखिलेश ने BJP को घेरा, बोले- 'भाजपाई भ्रष्टाचार...'

सौजन्य से:- abplive.com

लखनऊ-गोरखपुर जलभराव पर अखिलेश ने BJP को घेरा, बोले- 'भाजपाई भ्रष्टाचार...'

अखिलेश यादव ने लखनऊ, गोरखपुर समेत कई शहरों में जलभराव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और खराब जलनिकासी व्यवस्था के साथ नदियों की स्थिति का मुद्दा उठाया.

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद कई शहरों में जलभराव की स्थिति को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शहरों में जलभराव की वजह सिर्फ ज्यादा बारिश नहीं है, बल्कि जलनिकासी की खराब व्यवस्था भी इसकी बड़ी वजह है. अखिलेश यादव ने कहा कि नालियों और नालों में गंदगी जमा होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है.

अखिलेश यादव ने सोशल साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "शहरों में जलभराव का मुख्य कारण अधिक वर्षा नहीं बल्कि भाजपाई भ्रष्टाचार की वजह से जलनिकासी की व्यवस्था का फ़ेल हो जाना है. नाली से लेकर नाले तक गंदगी से जाम हैं तो पानी निकलेगा कहाँ से."

UP चुनाव: इस तारीख से वाराणसी से शंखनाद करेगी JDU, निशांत लेंगे बाबा का आशीर्वाद

नदियों की गाद हटाने की बात

उन्होंने नदियों के बहाव और उनमें जमा गाद का भी मुद्दा उठाया. अखिलेश यादव ने कहा, "कई तरह के प्रदूषण व नालों के नदियों में गिरने की वजह से नदियों का बहाव गाद के जमा होने की वजह से बुरी तरह बाधित हुआ है. बंधा बनाकर उफनती नदी के पानी को रोकना कोई कारगर उपाय नहीं है. हम भविष्य में नदियों की गाद हटाकर उनको गहरा करने का काम करेंगे जिससे नदियां अविरल मतलब बिना किसी रुकावट के प्राकृतिक रूप से बह सकें और उनके अंदर के जीव-जंतु व इकोसिस्टम से नदियां स्वयं निर्मल हो सकें."

शहरों में जलभराव का मुख्य कारण अधिक वर्षा नहीं बल्कि भाजपाई भ्रष्टाचार की वजह से जलनिकासी की व्यवस्था का फ़ेल हो जाना है। नाली से लेकर नाले तक गंदगी से जाम हैं तो पानी निकलेगा कहाँ से।

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 27, 2026

विभिन्न तरह के प्रदूषण व नालों के नदियों में गिरने की वजह से नदियों का बहाव गाद के जमा होने की… pic.twitter.com/OcU4CYHcKn

लखनऊ से गोरखपुर और वाराणसी तक जलभराव का जिक्र

अखिलेश यादव ने कहा, "राजधानी लखनऊ हो या स्मार्ट सिटी गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज जैसे बड़े अन्य शहर सब जगह हाल-बेहाल है. गंदगी से बीमारी फैलने का डर भी है. विशेष रूप से नदी के किनारे बसे व नदीय अर्थव्यवस्था पर आधारित लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है."

EC विवाद पर रालोद नेता केसी त्यागी का चौंकाने वाला बयान, कहा- 'चुनाव आयोग को...'

‘भाजपा जाएगी, नदी जीवन पाएगी’

अखिलेश यादव ने अपने बयान के अंत में बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, "ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार की आंख का पानी भी बहकर जलराशि को बढ़ा रहा है. भाजपा जाएगी, नदी जीवन पाएगी."

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें