होम›सेहत›यूपी में राज्यसभा चुनाव के जरिए BJP बनाएगी संतुलन, वरुण गांधी समेत ये चेहरे लिस्ट में हो सकते हैं शामिल
सेहत

यूपी में राज्यसभा चुनाव के जरिए BJP बनाएगी संतुलन, वरुण गांधी समेत ये चेहरे लिस्ट में हो सकते हैं शामिल

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कैंडिडेट्स पर मंथन शुरू कर दिया है। चर्चा है कि राज्यसभा चुनाव के जरिए बीजेपी जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश करेगी। लखनऊः राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होत…

Navbharat Times के अनुसार27 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
यूपी में राज्यसभा चुनाव के जरिए BJP बनाएगी संतुलन, वरुण गांधी समेत ये चेहरे लिस्ट में हो सकते हैं शामिल

सौजन्य से:- Navbharat Times

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कैंडिडेट्स पर मंथन शुरू कर दिया है। चर्चा है कि राज्यसभा चुनाव के जरिए बीजेपी जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश करेगी।

लखनऊः राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही बीजेपी ने उम्मीदवारों पर मंथन शुरू कर दिया है। इसी के साथ दावेदारों के नामों की चर्चा भी तेज हो गई है। चर्चा यह है कि राज्यसभा चुनावों के जरिए जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश होगी। कुछ पुराने चेहरों पर पार्टी दांव लगा सकती है। वहीं, जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए नए चेहरों को राज्यसभा भेजा जा सकता है।

ये हैं बीजेपी के ब्राह्मण दावेदार

विधायकों की संख्या के आधार पर सात सीटें तो बीजेपी साफ तौर पर जीत सकती है। वहीं, सहयोगी दलों और दूसरी वरीयता के वोट के आधार पर आठवीं सीट भी निकल सकती है। डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उप राज्यपाल बन चुके हैं। उनकी सीट खाली हो रही है। सीमा द्विवेदी की सीट भी खाली हो रही है। इन दो सीटों पर खुद सीमा द्विवेदी के अलावा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और अर्चना मिश्रा के नाम चर्चा में हैं।

ये हो सकते हैं ओबीसी चेहरे

बीएल वर्मा केंद्र सरकार में मंत्री हैं। यदि इनको केंद्र में आगे भी मंत्रिमंडल में बनाए रखना है तो इनका राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। ओबीसी वर्ग से हाल ही में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाई गई रेखा वर्मा और बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल का नाम भी चर्चा में है। वहीं, एससी समुदाय से विद्या सागर सोनकर का नाम चर्चा में हैं।

ये चेहरे फिर चर्चा में

स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाकर फिर से राजनीति में सक्रिय किया गया है। उनकी सक्रियता को और बढ़ाने के लिए उन्हें भी राज्यसभा भेजा जा सकता है। इसके अलावा वरुण गांधी का नाम भी तेजी से चर्चा में आया है। वह काफी दिनों से साइड लाइन हैं। उनको 2024 में लोकसभा का टिकट नहीं दिया गया था।

पश्चिम यूपी समीकरण

पश्चिमी यूपी के समीकरण साधने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह और संजीव बालियान के नाम चर्चा में है। इसके अलावा पूर्व राज्य सभा सदस्य अनिल जैन का नाम भी चर्चा में है।

कुछ रिपीट तो कुछ बदलेंगे

हरदीप पुरी केंद्रीय मंत्री है। इनको भी रिपीट किया जा सकता है। वहीं, देखना होगा कि ब्रज लाल की जगह किसी और दलित को भेजा जाता है या उनको ही रिपीट किया जाएगा। नीरज शेखर को भी रिपीट किया जा सकता है। अरुण सिंह और गीता शाक्य रिपीट होती है या फिर उनकी जगह किसी और को जगह दी जाएगी, यह अभी साफ नहीं है।

लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें