होम›सेहत›यूपी से BJP किसे भेजेगी राज्यसभा? स्मृति ईरानी समेत इन नामों पर चर्चा
सेहत

यूपी से BJP किसे भेजेगी राज्यसभा? स्मृति ईरानी समेत इन नामों पर चर्चा

यूपी से BJP किसे भेजेगी राज्यसभा? स्मृति ईरानी समेत इन नामों पर चर्चा यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर बीजेपी में मंथन तेज है. संभावित लिस्ट में स्मृति ईरानी, हरिश द्विवेदी समेत कई पुराने और नए चेहरों के नाम चर…

ABP News के अनुसार26 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
यूपी से BJP किसे भेजेगी राज्यसभा? स्मृति ईरानी समेत इन नामों पर चर्चा

सौजन्य से:- ABP News

यूपी से BJP किसे भेजेगी राज्यसभा? स्मृति ईरानी समेत इन नामों पर चर्चा

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर बीजेपी में मंथन तेज है. संभावित लिस्ट में स्मृति ईरानी, हरिश द्विवेदी समेत कई पुराने और नए चेहरों के नाम चर्चा में हैं.

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी के भीतर हलचल तेज हो गई है. चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है. बीजेपी के खाते में अधिकतम 8 सीटें जाने की संभावना के बीच पार्टी के सामने पुराने चेहरों को दोबारा मौका देने और नए नेताओं को संसद भेजने का सवाल है. संभावित नामों में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से लेकर कई मौजूदा राज्यसभा सांसद और संगठन से जुड़े नेता शामिल हैं.

बीजेपी के 7 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है. इनमें अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल, बीएल वर्मा, सीमा द्विवेदी और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं. वहीं दिनेश शर्मा के अंडमान और निकोबार के उपराज्यपाल बनने के बाद उनकी सीट पहले ही खाली हो चुकी है.

पहलवानों के मामले में बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? कल होगी सुनवाई!

इनमें बीएल वर्मा और हरदीप सिंह पुरी केंद्र सरकार में मंत्री हैं. अगर संभावित कैबिनेट फेरबदल के बाद दोनों मंत्री बने रहते हैं तो उन्हें दोबारा राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा है.

बीएल वर्मा यूपी की राजनीति में ओबीसी और खासकर लोधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाला चेहरा हैं. केंद्र में मंत्री होने के साथ-साथ उन्हें बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के करीब माना जाता है. ऐसे में उनके दोबारा राज्यसभा जाने की संभावना पर चर्चा है.

वहीं हरदीप सिंह पुरी की उम्र 74 साल हो चुकी है. पंजाब चुनाव और सिख समुदाय के बीच पार्टी की पहुंच को देखते हुए उन्हें फिर मौका मिलने की चर्चा है, हालांकि उम्र का पहलू उनके मामले में अहम हो सकता है.

स्मृति ईरानी और हरिश द्विवेदी के नाम चर्चा में

बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव बनाई गईं स्मृति ईरानी का नाम भी यूपी से राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा में है. उन्हें हरियाणा और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी भी दी गई है. इसके अलावा बीजेपी के प्रमुख ब्राह्मण चेहरों में शामिल हरिश द्विवेदी का नाम भी चर्चा में है. संगठन में बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच उन्हें राज्यसभा भेजे जाने की अटकलें हैं.

पूर्व यूपी डीजीपी बृजलाल का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है. दलित समाज से आने वाले बृजलाल बीजेपी के मुखर नेताओं में गिने जाते हैं. वह यूपी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

सीमा द्विवेदी और गीता शाक्य भी संभावित सूची में हैं. सीमा द्विवेदी ब्राह्मण चेहरा हैं और जौनपुर से 3 बार विधायक रह चुकी हैं. ऐसे में विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका को लेकर भी चर्चा है. वहीं गीता शाक्य ओबीसी मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं और उन्हें दोबारा राज्यसभा भेजे जाने की संभावना पर बात हो रही है.

सपा-कांग्रेस को BJP ने बताया विक्रम बेताल, अखिलेश की रथ यात्रा पर ली चुटकी

नीरज शेखर और अरुण सिंह पर भी नजर

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है. बीजेपी में आने के बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था. अब उनके दोबारा लौटने को लेकर फैसला होना बाकी है. पूर्व बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी दावेदारों में हैं. वह राजनाथ सिंह के रिश्तेदार हैं और पार्टी संगठन में लंबे समय तक अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं.

कुल मिलाकर बीजेपी की संभावित 8 सीटों में 4 से 5 पर नए चेहरों को मौका मिलने की चर्चा है. अंतिम तस्वीर उम्मीदवारों के ऐलान के बाद ही साफ होगी.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें