होम›सेहत›लखनऊ में 38 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश जारी, कई जर्जर भवन गिरे और सड़कें धंसी - continuous rain in lucknow for 38 hours it is unstoppable
सेहत

लखनऊ में 38 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश जारी, कई जर्जर भवन गिरे और सड़कें धंसी - continuous rain in lucknow for 38 hours it is unstoppable

लखनऊ में 38 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश जारी, कई जर्जर भवन गिरे और सड़कें धंसी Continuous Rain in Lucknow: राजधानी में खासकर पुराने लखनऊ के अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। ...और पढ़ें High…

jagran.com के अनुसार26 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
लखनऊ में 38 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश जारी, कई जर्जर भवन गिरे और सड़कें धंसी - continuous rain in lucknow for 38 hours it is unstoppable

सौजन्य से:- jagran.com

लखनऊ में 38 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश जारी, कई जर्जर भवन गिरे और सड़कें धंसी

Continuous Rain in Lucknow: राजधानी में खासकर पुराने लखनऊ के अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। ...और पढ़ें

HighLights

- राजधानी के पास के जिलों में भी बारिश ने दिखाया अपना रंग

- कई जगह पर जर्जर भवन गिरे तो कई क्षेत्रों में बिजली गुल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राजधानी लखनऊ और पास के जिलों में 38 घंटे से लगातार हो रही वर्षा ने सब अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जगह पर जर्जर भवन गिरे हैं जबकि कई क्षेत्रों में बिजली गुल होने से मोबाइल कंपनियों की सेवाएं भी ठप हो गईं। जलभराव के कारण कई जगह पर सड़कें भी धंस गई है।

राजधानी में खासकर पुराने लखनऊ के अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। यहां पर तेज हवा के साथ बारिश के कारण कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई है। तेज हवाओं और बारिश से कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से बैंक और अन्य प्रतिष्ठानों से डिजिटल कार्य प्रभावित है।

लखनऊ में सिटी स्टेशन के पास जिला होम्योपैथी कार्यालय का एक कमरा भरभराकर ढह गया। भारी बारिश के चलते यह हादसा हुआ। यह जर्जर इमारत दो दिन से हो रही बारिश नहीं झेल सकी। अब बची हुई इमारत के जर्जर हिस्से में काम चल रहा है, अब उसके गिरने की आशंका के चलते कर्मचारी और डॉक्टर दहशत में हैं।

लखनऊ में सीवर लाइन के काम के कारण सड़कें बदहाल हैं। जल निगम की लापरवाही के कारण जगह-जगह धंसने से परेशानी बढ़ी है। बारिश के कारण शुक्रवार रात अमीनाबाद में प्रकाश कुल्फी के सामने सड़क धंस गई। अमीनाबाद जैसे भीड़ वाले बाजार में सड़क धंसने से हादसे का खतरा बढ़ा है।

लखनऊ में बारिश से कई इलाकों में जलभराव है।जानकीपुरम, गोमती नगर और अलीगंज में जलभराव हो गया है। इसके साथ ही कश्मीरी मोहल्ला और फैजुल्लागंज के साथ खदरा, मदेयगंज, गाजीपुर और विकास नगर में जलभराव हैं।

लगातार हो रही बारिश में नाले भर जाने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसा। बरसात के दौरान चिनहट व आशियाना में लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। नाले-नालियों में सिल्ट के कारण पानी नहीं निकल पा रहा है। आशियाना के सेक्टर M में तो सड़कें ही डूब गईं।

लखनऊ के अलावा श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, लखीमपुर, बहराइच, सुल्तानपुर, बलरामपुर और गोंडा में 38 घंटे से बारिश का कहर है। फसलों को भी काफी नुकसान हो रहा है और आंधी तूफान से जनजीवन प्रभावित है। अमेठी में तीन परिवारों का कच्चा मकान गिरने से गृहस्थी का सामान खराब हो गया।

अमेठी में 36 घंटे में आधा दर्जन से अधिक घर गिरे। तीन दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जनमानस की परेशानियां बढ़ा दी हैं। जगह-जगह पर जलभराव के कारण सड़कों पर हुए गड्ढे। किसानों की खड़ी धान की फसलें खेतों में गिरी। विद्युत व्यवस्था पिछले 36 घंटे से ध्वस्त है और बारिश के चलते घर गिरने से अब तक एक की मौत हो गई है।

बाराबंकी के टेस्टी बाइट रेस्टोरेंट के पास सड़क किनारे लगा पेड़ कार के ऊपर ही गिरा। यहां पर मौजूद लोगों ने कार सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। सुल्तानपुर में भारी बारिश के कारण हाईवे पर पेड़ गिरा। इसके कारण कूरेभार थाना क्षेत्र में हाईवे पर जाम लग गया। बलरामपुर में सड़क पर अचानक पेड़ गिरने से बाइक सवार घायल हो गया और उसकी बाइक पेड़ के नीचे दब गई।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें