यूपी राज्यसभा चुनाव: कितनी संपत्ति के मालिक हैं BJP के प्रत्याशी, जानें डिटेल्स
यूपी राज्यसभा चुनाव: कितनी संपत्ति के मालिक हैं BJP के प्रत्याशी, जानें डिटेल्स उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आठ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने इस बार सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं और संगठ…

सौजन्य से:- ABP News
यूपी राज्यसभा चुनाव: कितनी संपत्ति के मालिक हैं BJP के प्रत्याशी, जानें डिटेल्स
उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आठ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने इस बार सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़ने नेताओं पर भरोसा जताया है.
उत्तर प्रदेश की दस राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपाल कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप चौहान और श्रुति गंगवाल को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने इस बार किसी मौजूदा सांसद को मौका नहीं दिया बल्कि संगठन से जुड़कर काम करने वाले नेताओं को तरजीह दी है. आईए आपको बताते हैं इनकी कितनी संपत्ति हैं.
धर्मपाल सिंह
बीजेपी ने धर्मपाल सिंह को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. वो लोधी समाज से आते हैं और पाँच बार के विधायक हैं और मौजूदा यूपी सरकार में पशुपालन मंत्री हैं. धर्मपाल सिंह और उनकी पत्नी की कुल चल-अचल संपत्ति 2.94 करोड़ रुपये हैं. इनमें दोनों के पास की चल संपत्ति 99.43 लाख रुपये और अचल संपत्ति 1.94 करोड़ रुपये की है. उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं है.
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें- रणनीति
नामांकन पत्र के साथ दिए एफिडेविट में उन्होंने अपनी चल संपत्ति करीब 93 लाख रुपये बताई हैं. जिनमें 55 लाख रुपये बैंक खातों में, शेयर और म्यूचुअल फंड्स में 20 लाख रुपये और क़रीब 12 लाख रुपये की टाटा सफारी कार है. उनके पास एक-एक रायफल और रिवॉल्वर है. इसके अलावा उनके पास 1.54 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.
राधाकांत ओझा
राधा कांत ओझा का कानूनी और सामाजिक क्षेत्र में बड़ा नाम हैं. उनके पास कुल 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां हैं. उनकी सालाना आय 95.98 लाख रुपये हैं. जबकि उनकी पत्नी की सालाना आया 12.38 लाख रुपये हैं. दोनों के पास 1-1 लाख रुपये की नगदी है. राधाकांत के बैंक खाते में 2.89 करोड़ रुपये और पत्नी के पास 82 लाख रुपये हैं.
प्रकाश पाल
प्रकाश पाल यूपी बीजेपी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष हैं. उनकी सालाना आय महज़ 32 हज़ार रुपये हैं. जबकि उनकी पत्नी नीतू की आय 7.03 लाख रुपये हैं. दोनों के खाते में 32 लाख रुपये, एक स्कूटी और 125 ग्राम सोना है.
विद्यासागर सोनकर
जौनपुर के रहने वाले विद्यासागर सोनकर पूर्व लोकसभा सांसद, एमएलसी और प्रदेश महामंत्री भी रहे हैं. उनके और पत्नी के पास कुल 1.40 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं. विद्यासागर सोनकर की सालाना आय 12.16 लाख रुपये हैं. उनकी पत्नी की सालाना आय 5.16 लाख रुपये हैं. दोनों के पास सिर्फ 1.30 लाख रुपये नगद, बैंक खातों में 68.21 लाख रुपये हैं. परिवार के पास 925 ग्राम सोना, 5 किलो चांदी हैं. उन्होंने 20 लाख रुपये का मुद्रा लोन भी लिया है.
गोपी कृष्ण पांडेय
गोपी कृष्ण पांडेय बीजेपी के समर्पित नेता है और कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. उनकी मासिक आय 50 हज़ार रुपये से कम हैं. उनकी पत्नी मंजू पांडेय की 40 हज़ार रुपये प्रतिमास आय है. उनके पास एक ट्रेक्टर, रिवॉल्वर और 750 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी है.
प्रियंका सिंह रावत
प्रियंका सिंह रावत यूपी बीजेपी का महिला चेहरा है और 5.80 करोड़ रुपये की मालकिन हैं. उन पर 1.37 करोड़ का कर्ज भी है. प्रियंका के पति की कुल अचल संपत्ति 2.65 करोड़ रुपये हैं. दोनों की चल संपत्ति 94.51 लाख रुपये है. उनके पास 500 ग्राम सोना, पाँच लाख रुपये का हीरे का हार, 5 लाख रुपये की चांदी है. पति के पास 4.87 लाख रुपये का सोना है.
राम प्रताप चौहान
राम प्रताप सिंह चौहान बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हैं. उनकी सालाना आय 3.07 लाख रुपये हैं जबकि उनकी पत्नी की सालाना आय 7.98 लाख रुपये हैं. उन पर लखनऊ और आगरा में दो मुकदमे भी दर्ज हैं. उनके पास 75 हज़ार रुपये नगद, 24 लाख रुपये कृषि भूमि, 1.16 करोड़ का आवास है. इसके अलावा उनके पास एक स्कॉर्पियो कार और रिवॉल्वर भी है.
श्रुति गंगवार
श्रुति गंगवार आईआईटी पास हैं और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी हैं. बरेली व आसपास के क्षेत्र में राजनीति रूप से एक्टिव रहती हैं. श्रुति की आय तीन वित्त वर्षों में 50 लाख से घटकर 42 लाख रुपये रह गई है. उनके पति सुबोध सचान की आय 40.93 लाख रुपये हैं. दोनों पति-पत्नी की कुल चल संपत्ति 4.60 करोड़ रुपये और 10.20 करोड़ की अचल संपत्ति है.
'मुस्लिम वोट पर ओवैसी का पेटेंट नहीं', सपा विधायक ने AIMIM पर साधा निशाना
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

पीएम मोदी के जन्मभूमि से कर्मभूमि वाराणसी पहुंचे बाइकर्स बोले- अद्भुत है ये अनुभव

प्रयागराज: रावण की निकली शोभायात्रा, जलाने से पहले हुई पूजा... जानिए अनोखी परंपरा

Muzaffarnagar News: सीएम योगी से मिले डॉ. वीरपाल, शुकतीर्थ के विकास का रखा खाका


